एक्सप्लोरर

नोएडा में थाली बजाकर बिल्डर के खिलाफ हल्ला बोल, रजिस्ट्री की मांग पर अड़े निवासी

Noida News:महागुन मंत्रा 2 सोसाइटी के निवासियों ने शनिवार को रजिस्ट्री की मांग को लेकर नोएडा सेक्टर-63 स्थित महागुन बिल्डर के हेड ऑफिस के बाहर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया.

UP News: नोएडा वेस्ट की महागुन मंत्रा 2 सोसाइटी के निवासियों ने शनिवार को रजिस्ट्री की मांग को लेकर नोएडा सेक्टर-63 स्थित महागुन बिल्डर के हेड ऑफिस के बाहर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया. फ्लैट खरीदारों ने थाली बजाओ बिल्डर जगाओ के नारे लगाते हुए जोरदार विरोध दर्ज कराया और रजिस्ट्री में हो रही देरी पर गहरी नाराज़गी जताई.
निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में सैकड़ों परिवार रह रहे हैं, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं करवाई गई. बिल्डर ने बिना रजिस्ट्री के पजेशन दे दिया और अब हर महीने मेंटेनेंस शुल्क भी वसूल रहा है, जबकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बकाया चुकाने में आनाकानी कर रहा है.

जब तक रजिस्ट्री नहीं तब आन्दोलन  

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई बार बिल्डर प्रबंधन से संपर्क किया गया और जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठकें भी हुईं, लेकिन केवल झूठे आश्वासन ही मिले. अब लोगों ने ठान लिया है कि जब तक रजिस्ट्री नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा. घर खरीदारों ने प्राधिकरण को पत्र भेजकर मांग की है कि बिल्डर पर कड़ी कार्रवाई की जाए और रजिस्ट्री शीघ्र कराई जाए. दूसरी ओर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 9 बिल्डरों को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर समय पर रजिस्ट्री नहीं हुई तो उनका आवंटन रद्द कर दिया जाएगा. निवासियों का यह आंदोलन अब एक बड़ी चेतावनी बन चुका है,बिना रजिस्ट्री, नहीं रुकेगी लड़ाई.

प्राधिकरण बेअसर दिख रहा 

पिछले दिनों प्राधिकरण के पास बड़ी संख्या में आवंटियों की शिकायतें मिलीं थीं, जिसमें ये पाया गया कि बिल्डर्स अभी भी ग्राहकों की रजिस्ट्री नहीं करके दे रहे. चेतावनी के बाद भी बिल्डर्स गंभीर नहीं है. अब आवंटियों ने भी आन्दोलन छेड़ दिया है. लेकिन बिल्डर्स पर इसका असर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है, यही नहीं प्राधिकरण अधिकारी भी आवंटियों की सुध लेने नहीं आए हैं. ऐसे में प्राधिकरण की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget