एक्सप्लोरर

Noida Traffic News: नोएडा में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ सकता है पहले से भारी, तीसरी आंख रखेगी चौराहों पर नजर

फिलहाल नोएडा के 20 चौराहों पर पहले चरण में ट्रायल के तौर पर कैमरा लगाया गया है. इसके जरिए ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस और नोएडा प्राधिकरण की नजर रहेगी.

नोएडा में ट्रैफिक सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए अब लोगों पर तीसरी आंख नजर रखेगी, जिसके जरिए ट्रैफिक नियमों पर नजर रखी जा सकेगी. ट्रैफिक सिस्टम को पहले से और बेहतर बनाने के लिए एक ऐसी परियोजना की शुरुआत की गई है जिसे इंटेलीजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम कहते हैं. इसकी शुरुआत से जो प्रमुख चौराहे हैं वहां कैमरे लगाए गए हैं.

फिलहाल नोएडा के 20 चौराहों पर पहले चरण में ट्रायल के तौर पर कैमरा लगाया गया है. इसके जरिए ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस और नोएडा प्राधिकरण की नजर रहेगी ताकि शहर में जाम की स्थिति और ट्रैफिक नियमों का पालन ठीक से हो सके.

84 चौराहों पर लगेंगे कैमरे
नोएडा में इंटेलीजेंस ट्रैफिक सिस्टम मैनेजमेंट परियोजना की शुरुआत नोएडा प्राधिकरण ने की है. यह ट्रैफिक पुलिस के साथ शुरू किया गया एक संयुक्त अभियान है. इसके बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी ट्रैफिक गणेश साहा ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने ट्रैफिक पुलिस के साथ सलाह मशवरा करके इसकी शुरुआत की है. फिलहाल इसका ट्रायल शुरू किया गया है जिसमें 20 चौराहों पर कैमरा लगाया गया है लेकिन यह सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहने वाला है, नोएडा शहर में कुल 84 चौराहों की पहचान की गई है, जिनपर कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे ट्रैफिक सिस्टम पहले से भी बेहतर हो सके.

Delhi News: दिल्ली में बीजेपी की धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग पर आप ने जताई सहमति, कही यह बात

डीसीपी ट्रैफिक ने क्या बताया
डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक अभी जो ट्रायल किया जा रहा है उसमे यह देखने की कोशिश की जा रही है कि जिस वजह से इस इंटेलीजेंस प्रणाली को लागू किया जा रहा है वह काम करेगी या नहीं. हालांकि इसका कमांड कंट्रोल रूम नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 94 में बनाया है. नोएडा प्राधिकरण इन कैमरों के जरिए यातायात पर नजर रखेगा जिसमे चालान तो प्राधिकरण भी करेगा लेकिन उसका अप्रूवल ट्रैफिक पुलिस देगी.

कैमरों की सब पर रहेगी नजर
बता दे की शहर में कुल 1,065 कैमरे लगाए जाएंगे. ये कैमरे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को पहले से बेहतर बनाने के लिए लगाए जाएंगे, जैसे अगर किसी ने सिग्नल तोड़ा तो उसकी पहचान की जा सकेगी, कोई तेज़ी रफ्तार में गाड़ी लेकर जाएगा, या फिर कोई बिना हेलमेट के सफर करेगा इसके अलावा ट्रैफिक से जुड़ा कोई भी नियम अगर टूटता है तो इस कैमरे के जरिए सीधे नोएडा सेक्टर 94 में बने कमांड कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी मिलेगी.

अपराधी भी पकड़े जा सकेंगे
जानकारी मिलने के बाद प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त रूप से ट्रैफिक नियम तोड़ने के मामले पर एक्शन लेगी. डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि ये कैमरे ट्रैफिक नियमों के साथ अपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगाने में मदद करेंगे, क्योंकि इन कैमरों के जरिए अगर कहीं अपराध भी होता है तो उसकी तस्वीरें और वीडियो मिलने से आसानी से अपराधियों को पकड़ा जा सकेगा.

Char Dham Yatra 2022: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट, अब अगले छह माह तक दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget