एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में बीजेपी की धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग पर आप ने जताई सहमति, कही यह बात

Delhi: दिल्ली में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग पर आप ने कहा कि आम आदमी पार्टी सैद्धांतिक रूप से हर धार्मिक स्थल और आस्था के केंद्रों से लाउडस्पीकर हटाने की अवधारणा से सहमत है.

Delhi: दिल्ली में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की बीजेपी की मांग का कालकाजी विधायक आतिशी द्वारा विरोध करने के कुछ घंटों बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वह इस विचार से 'सैद्धांतिक रूप से' सहमत है कि लाउडस्पीकर 'हर धार्मिक स्थल और आस्था के केंद्र' से हटा दिए जाएं. आप ने भारतीय जनता पार्टी से राष्ट्रीय राजधानी में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से संबंधित उसकी मांग पर कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क करने का भी आग्रह किया.

सैद्धांतिक रूप से जताई सहमति
आप ने एक बयान में कहा, 'आम आदमी पार्टी (आप) सैद्धांतिक रूप से हर धार्मिक स्थल और आस्था के केंद्रों से लाउडस्पीकर हटाने की अवधारणा से सहमत है. यह मामला दिल्ली पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है जो केंद्र में बीजेपी नीत सरकार के अधीन है. इस प्रकार, हम बीजेपी से दिल्ली पुलिस से ही इस पर कार्रवाई करवाने का आग्रह करते हैं.'

Power Crisis in Delhi: बिजली संकट की वजह से ब्लैकआउट होने पर भी मेट्रो ट्रेन में नहीं फसेंगे यात्री, DMRC के पास है बैकअप फैसिलिटी

क्या कहा आप नेता आतिशी ने?
इससे पहले दिन में पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आप नेता आतिशी ने कहा था कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के किसी भी कदम का विरोध करेगी. साथ ही, उन्होंने बीजेपी पर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था. देश भर में विभिन्न धार्मिक अवसरों के दौरान लाउडस्पीकर बजाए जाते हैं. उदाहरण के तौर पर रामलीला के साथ-साथ हनुमान चालीसा और 'सुंदरकांड' का पाठ किया जाता है.

पार्टी करेगी विरोध
यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी दिल्ली में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के किसी भी कदम का विरोध करेगी, आतिशी ने पत्रकारों से कहा, 'हम निश्चित रूप से इसका विरोध करेंगे.'रामलीला हो या सुंदरकांड का पाठ, लोगों की आस्था उनसे जुड़ी हुई है. मैं पूछना चाहती हूं कि लोगों की धार्मिक आस्था से उनको समस्या क्या है.

आतिशी ने की गुप्ता की आलोचना
धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग को लेकर बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, 'अब आप हमें बताएंगे कि हम जागरण का आयोजन नहीं करेंगे, हम सुंदरकांड पाठ का आयोजन नहीं कर सकते, हनुमान चालीसा का पाठ नहीं कर सकते.'
उन्होंने सवाल किया, 'हमारी आस्था से खिलवाड़ करने वाला आदेश गुप्ता कौन है?'

आदेश गुप्ता कर रहे हैं राजनीति
गौरतलब है कि आदेश गुप्ता ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार धार्मिक और अन्य स्थानों पर, दूसरे राज्यों द्वारा इस संबंध में की गई कार्रवाई की तर्ज पर लाउडस्पीकर हटाने की मांग की थी. गुप्ता पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए आप नेता ने सवाल किया कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री को पत्र क्यों लिखा जबकि धार्मिक और अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर शीर्ष अदालत के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करना दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी है. आतिशी ने आरोप लगाया, 'मुझे लगता है कि आदेश गुप्ता ने अब मन बना लिया है कि उन्हें इस शहर के लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करना है और उनके साथ गुंडागर्दी करनी है.'

यह भी पढ़ें-

South MCD Encroachment Drive: साउथ दिल्ली नगर निगम का बुल्डोजर 9 मई को शाहीन बाग में चलेगा, दिल्ली पुलिस से मांगी गई फोर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget