एक्सप्लोरर

Noida News: कबाड़ी बनकर पॉश कॉलोनियों में करते थे रेकी, फिर सुई से लेकर कार तक कर देते थे गायब

Noida Crime News: आरोपी चोरी का सामान दिल्ली के शाहीन बाग के इमरान कबाड़ी को बेचते थे. पुलिस ने बताया कि ये कबाड़ी की फेरी के दौरान पॉश कॉलोनियों में चोरी की घटनाओं के लिए रेकी करते थे.

Noida Crime News: नोएडा पुलिस ने एनसीआर में घरों और कंपनियों में कबाड़ी बनकर रेकी के बाद चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है. इस गैंग के 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह लोग घरों और कंपनियों में वारदात को अंजाम देते थे और सुई से लेकर बाहर खड़ी कार तक भी चोरी कर लेते थे. पिछले छह महीने में गैंग ने सिर्फ नोएडा में ही 11 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है. अभी तक इन पर दो दर्जन से ज्यादा मामलों का दर्ज होना पता चला है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक नवंबर को एक पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह आवश्यक कार्य से घर से बाहर गये हुए थे. घर बंद होने की दशा में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच अज्ञात चोरों ने कीमती सामान और होंडा सिटी कार चोरी कर ली. पुलिस को कई अन्य चोरियों का भी पता चला. पुलिस ने कई टीमों का गठन कर गिरोह के पर्दाफाश की तैयारी शुरू कर दी. थाना सेक्टर-113 पुलिस ने 28/29 नवंबर की रात में गोपनीय सूचना के आधार पर पर्थला गोल चक्कर के पास ग्रीन बेल्ट में छिपकर डकैती की योजना बनाते हुए 7 अभियुक्त को गिरफ्तार किया. 

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

इस गैंग का सरगना मोनू उर्फ मोहसिन है. पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गैंग के सदस्य मो. हनीफ उर्फ बंगाली, रूपेश कुमार, नदीम, सत्यम रॉय व आशीष कबाड़ी की फेरी के दौरान पॉश कॉलोनियों, बाजारों आदि में चोरी व डकैती की घटनाओं के लिए रेकी करते थे. गैंग सदस्य योगेश गुप्ता उर्फ सोनू टैक्सी चलाने का काम करता है. वह चोरी की घटनाओं के लिए रेकी करने एवं चोरी/डकैती की घटनाओं में शामिल होकर अपनी कार मारूति वैगनआर का प्रयोग करता था. 

शाहीन बाग के इमरान कबाड़ी को बेचते थे सामान

चोरी का अधिकांश सामान अपने सहयोगी दिल्ली के शाहीन बाग के इमरान कबाड़ी को बेचते थे. गैंग अवैध असलहों के साथ वारदात को अंजाम देता था. इसके पास से कार, चाकू, अवैध तमंचे समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. इसके अलावा कई महंगी मूर्तियां, जेवरात, देशी-विदेशी करेंसी, कंप्यूटर, यूपीएस, ओवन समेत अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं. पुलिस फरार आरोपी इमरान की तलाश कर रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Pratapgarh News: शादी में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद, बीच-बचाव करने आए युवक की मौत

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget