एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: शादी में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद, बीच-बचाव करने आए युवक की मौत

UP News: प्रतापगढ़ में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब डीजे बजाने को लेकर बाराती और घराती आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर जमकर विवाद हुआ. बाराती और घराती पक्ष के बीच जमकर लात-घूसें चले. मारपीट और बवाल के बीच दिल्ली के एक कॉलेज में लेक्चरर की मौत हो गई. जिसका शव कुएं से पुलिस ने बरामद किया है.

पट्टी कोतवाली के शेखपुर अठगवां गांव शादी समारोह के दौरान डीजे पर मनपसंद गाना बजवाने को लेकर वर पक्ष व कन्या पक्ष आमने सामने हो गए. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच नौबत मारपीट तक आ गई. मारपीट की घटना में दिल्ली के टीचर शिवप्रताप की मौत हो गई. जिसका शव पुलिस ने कुएं से बरामद कर लिया है. 

मारपीट में युवक की गई जान 
मृतक के जीजा कुंदन कुमार का आरोप है कि उनका साला शिवप्रताप अपने माता पिता की इकलौती औलाद था जो जिले के राहाटीकर का रहने वाला था. दिल्ली के एक कॉलेज में लेक्चरर के पद पर कार्यरत था और अपने मित्र की शादी में शामिल होने आया था. बारात में हुए विवाद में लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता को फावड़ा लेकर दौड़ा लिया था. बीच-बचाव करने पहुंचे शिवप्रताप के ऊपर आरोपियों ने फावड़े से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद उसके शव को बगल में बने कुएं में फेंक दिया. मृतक के साथियों ने इस बात का शिकायती पत्र स्थानीय पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की.

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 
इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पट्टी कोतवाली इलाके के एक गांव में बारात आई थी जहां दो पक्षों में मारपीट हुई. इस दौरान मची भगदड़ में एक व्यक्ति की कुएं में गिरकर मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: UP Weather AQI Today: यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, प्रदूषण से राहत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget