नोएडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 चोर गिरफ्तार, करोड़ों का सोना और कैश बरामद
नोएडा पुलिस ने चोर के बड़े गिरोह पर अपना शिकंजा कसा है. पुलिस ने गिरोह के पास से चोरी का करोड़ों का सोना और लाखों रुपये कैश बरामद किया है.

नोएडा. यूपी के नोएडा में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने यहां 6 चोरों को धर दबोचा है. इन चोरों के पास से चोरी का जो माल बरामद हुआ है उसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. चोरों से करोड़ों का सोना और लाखों रुपये कैश बरामद किया गया है.
नोएडा पुलिस ने ये गिरोह सेक्टर 39 में पकड़ा है. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि दो चोरों ने चोरी का माल अपने घर में छिपा रखा है. दोनों से पूछताछ में पता चला कि ये तो बहुत बड़ा गिरोह है. पुलिस ने बताया कि चोरों के पास से कुल बरामदगी की कीमत लगभग 8 करोड़ 25 लाख रुपये है. पुलिस ने चोरों के पास से 13.09 किलो सोने के बिस्किट व ज्वैलरी, जमीनी दस्तावेज, 57 लाख रुपये, स्कॉर्पियो कार बरामद की है.
चोरी करने वाले 06 चोर गिरफ्तार:-Ps सेक्टर:-39 नोएडा।
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) June 11, 2021
कुल बरामदगी की कीमत लगभग 08 करोड़ 25 लाख रुपये।
13.09 Kg. सोने के बिस्किट व ज्वैलरी, जमीनी दस्तावेज, 57 लाख रुपये, स्कॉर्पियो कार!@CP_Noida द्वारा सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 01 लाख रूपये की घोषणा की गई@Uppolice pic.twitter.com/CaghOdSbtl
अधिकारियों ने चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस की टीम को सम्मानित करने का ऐलान किया है. पुलिस की टीम को 1 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है.
ये भी पढ़ें:
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा, यूपी को लेकर हो रही है चर्चा
किसानों का हितैषी बताने वाले अखिलेश यादव की सरकार से सात गुना अधिक हुई गेहूं की खरीदः सूर्य प्रताप शाही
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL






















