एक्सप्लोरर

नोएडा: महिला मित्र के साथ होटल गए सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, पत्नी से चल रहा था विवाद

UP News: नोएडा के सेक्टर 27 स्थित एक होटल में अपनी गर्लफ्रैंड के साथ कमरे में रुके सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है.

Noida Suicide: यूपी में आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 27 से एक होटल में अपनी महिला मित्र के साथ रुके सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, उसने जिस समय फांसी लगाई उस समय महिला मित्र बाथरूम में थी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस महिला मित्र से पूछताछ कर रही और सुसाइड के कारणों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है. 

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सॉफ्टवेयर इंजीनियर उमेश आवास विकास कॉलोनी हाथरस का निवासी था और मथुरा की रहने वाली महिला मित्र के साथ गुरुवार को सेक्टर 27 स्थित एक होटल में रुका था. यहां उसने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली, जिस समय फांसी लगाई उस समय महिला मित्र बाथरूम में थी. महिला बाथरूम से बाहर आई तो शोर मचाया, जिसके बाद होटल में हड़कंप मच गया. होटल में आत्महत्या की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई.

मृतक का अपनी पत्नी से चल रहा है डाइवोर्स केस
वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची. कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उमेश शादीशुदा था और उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था. उमेश ने डाइवोर्स (तलाक) का केस भी फाइल किया हुआ था, पुलिस महिला मित्र से पूछताछ कर रही है. आत्महत्या किए जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है.

ये भी पढ़ें: आगरा की जामा मस्जिद में पशु का कटा सिर मिलने से आक्रोश, नमाजियों ने की नारेबाजी, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget