एक्सप्लोरर

नोएडा में डूडा योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, एडीएम प्रशासन ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

UP News: एसडीएम मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास एजेंसी (डूडा) नगर विकास अभिकरण शासी निकाय की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिसमें आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा हुई.

नोएडा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास एजेंसी (डूडा) नगर विकास अभिकरण शासी निकाय की समीक्षा बैठक उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई. बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की अब तक की प्रगति के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई.

बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी परियोजना निदेशक डूडा, वेद प्रकाश पांडे ने सभी योजनाओं की प्रगति एवं भविष्य की योजना संबंधी बिंदुओं की विस्तृत जानकारी एडीएम प्रशासन को दी. उन्होंने बताया कि डूडा के माध्यम से चल रहे कार्यों में लाभार्थियों तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रस्ताव तैयार किए गए हैं.

सभी प्रस्ताव समय सीमा के अंदर पूरे करने के निर्देश
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित विकास कार्यों की रूपरेखा एडीएम प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत की गई, जिस पर उन्होंने संस्तुति देते हुए निर्देशित किया कि सभी प्रस्तावों को योजनाबद्ध ढंग से समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए. उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि सभी कार्य पारदर्शिता के साथ संपन्न हों तथा लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय से पहुँचे, इसके लिए निगरानी तंत्र और फीडबैक प्रणाली को और अधिक मजबूत किया जाए.

एडीएम प्रशासन ने जिला नगरीय विकास एजेंसी (डूडा) के साथ-साथ नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई लापरवाही न बरतें और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस बैठक में डूडा विभाग के अधिकारी, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक में समग्र विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget