एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा थार कांड में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कमिश्नर ने इस वजह से लिया एक्शन

Noida Thar Case: नोएडा एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला  का कहना है कि इस मामले में कई टीमें बनायी गई है. जगह जगह  दबिश दी जा रही है. आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा.

Noida Thar Case: नोएडा थाना 24 कोतवाली इलाक़े के सेक्टर-53 में सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर दो युवकों पर हुए जानलेवा हमले का एक और वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दर्जनभर युवक सौरव और सुमित नामक दो युवकों के साथ मारपीट कर रहे हैं. जैसे ही सौरव भागने की कोशिश करता है, उसे जानबूझकर एक थार कार से इतनी तेज़ टक्कर मारी जाती है कि वह उछलकर सड़क किनारे नाले में जा गिरता है. गंभीर रूप से घायल सौरव की हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है. अस्पताल में इलाज चल रहा है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा बढ़ा दी है. साथ ही, घटना में इस्तेमाल की गई थार कार को जब्त कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश में पांच टीमें गठित कर नोएडा व एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की जा रही है. पुलिस की टीम आरोपी आकाश, गौरव, कुणाल, अमन और अन्य की धरपकड़ में जुटी है.

यूपी गजब है! कोतवाली में मनाया बीजेपी का नेता का बर्थडे, फेसबुक पर लिखा- आभार...धन्यवाद...साधुवाद

घटना को छिपाया?
इस घटना के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला और चौकी गिझोड़ के प्रभारी उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पुलिस आयुक्त के अनुसार, थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी होने के बावजूद उसे उच्चाधिकारियों से छुपाया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं किया. इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं.

यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुए विवाद किस हद तक हिंसक हो सकते हैं, इसका एक खतरनाक उदाहरण भी बन गई है. पुलिस प्रशासन अब इस मामले में सख्त कार्रवाई की बात कह रहा है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...
सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
'बाप क्या नाजायज औलादें भी...', खरगे के बाद दानिश अली का भी विवादित बयान
'बाप क्या नाजायज औलादें भी...', खरगे के बाद दानिश अली का भी विवादित बयान
मुजफ्फरनगर में नकली ब्रांडेड शराब का खेल बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में नकली ब्रांडेड शराब का खेल बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget