एक्सप्लोरर

UP की पहली महिला पुलिस कमिश्नर बनीं IPS लक्ष्मी सिंह, नोएडा की मिली कमान, BJP से विधायक हैं पति

IPS Officer Laxmi Singh: आईपीएस लक्ष्मी सिंह के पति राजेश्वर सिंह लखनऊ के सरोजनी नगर से बीजेपी विधायक हैं. राजेश्वर सिंह प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी रह चुके हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह (IPS laxmi Singh) को नोएडा (Noida) का पुलिस चीफ नियुक्त किया है. इसके साथ ही वह राज्य के किसी पुलिस कमिश्नरेट का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं. लक्ष्मी सिंह ने 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह (IPS Alok Singh) का स्थान लिया है और वह बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगी. आलोक सिंह को लखनऊ में डीजीपी कार्यालय में एडीजीपी बनाया गया है.

यूपी सरकार ने सोमवार रात को 16 आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर की घोषणा की थी. इस घोषणा के तहत वाराणसी, प्रय़ागराज और आगरा में भी नई पोस्टिंग होगी. सरकार ने पिछले सप्ताह ही गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज को नया पुलिस कमिश्नरेट बनाने की घोषणा की थी. राज्य में पहले से ही लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी और कानपुर कमिश्नरेट थे. अब इसकी कुल संख्या सात हो गई है.

जानिए, कौन हैं लक्ष्मी सिंह

साल 2000 बैच की आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह (48) इससे पहले लखनऊ रेंज में इंस्पेक्टर जनरल के रूप में सेवा दे रही थीं. यूपीएसएसी परीक्षा में उन्हें 33वीं रैंक हासिल हुई थी. आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक,  ट्रेनिंग के दौरान हैदराबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल नैशनल अकैडमी में उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रोबेशनर का खिताब मिला था. उन्हें ट्रेनिंग के दौरान पीएम के सिल्वर बैशन और गृह मंत्री के पिस्टल का अवॉर्ड मिला था. मकैनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक डिग्रीधारी लक्ष्मी सिंह की पहली पोस्टिंग 2004 में एसएसपी के रूप में हुई थी. 2013 में उन्हें डेप्युटी आईजी बनाया गया था और इसके बाद 2018 में आईजी के रूप में पदोन्नति मिली थी. लक्ष्मी सिंह पहले भी गौतमबुद्ध नगर में सेवा दे चुकी हैं. उन्हें जनवरी 2018 से मार्च 2018 के बीच गौतमबुद्ध नगर में एसटीएफ के आईजी/डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई थी. बाद में उन्हें मार्च 2018 में मेरठ के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में आईजी बनाकर भेजा गया था. 2020 में उनका ट्रांसफर लखनऊ कर दिया गया था.

लक्ष्मी सिंह का व्यक्तिगत जीवन

आईपीएस लक्ष्मी सिंह के पति राजेश्वर सिंह लखनऊ के सरोजनी नगर से बीजेपी विधायक हैं. राजेश्वर सिंह प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी रह चुके हैं. लक्ष्मी सिंह को 2016 में पुलिस मेडल से नवाजा गया था. इसके बाद 2020 और 2021 में क्रमशः यूपी डीजीपी का सिल्वर और गोल्ड मेडल भी प्रदान किया गया था. पिछले साल ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए सम्मानित किया था.

ये भी पढ़ें -

Firozabad News: पिता के साथ ई-रिक्शा चालक का हुआ था विवाद, बेटी के सिर पर वार कर की हत्या, आरोपी फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश यादव ने किया ऐलान
सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश यादव ने किया ऐलान
'अखिलेश यादव को सता रही वोट की चिंता...', गंगा में इफ्तार पार्टी वाले बयान पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'अखिलेश यादव को सता रही वोट की चिंता...', गंगा में इफ्तार पार्टी वाले बयान पर बोले ओम प्रकाश राजभर
कैबिनेट विस्तार के बाद CM धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?
कैबिनेट विस्तार के बाद CM धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?
RLD में शामिल के बाद केसी त्यागी बोले- 'मैं यहां MP, MLA बनने नहीं बल्कि जयंत चौधरी को...'
RLD में शामिल के बाद केसी त्यागी बोले- 'मैं यहां MP, MLA बनने नहीं बल्कि जयंत चौधरी को...'

वीडियोज

Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR
Dhurandhar The Revenge: आदित्य उप्पल ने बताया Dhurandhar का असली गेम, और Box Office Collection
Dhurandhar The Revenge: कहानी से ज्यादा विवाद में क्यों? जहूर मिस्त्री AKA Vivek Sinha ने बताया
Dhurandhar: The Revenge के Vivek Sinha को Zahoor Mistry बनने के लिए मिली धमकी | Ranveer Singh
Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश यादव ने किया ऐलान
सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश यादव ने किया ऐलान
पाकिस्तान के मुरीदके में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
PAK में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
'धुरंधर 2' के हमजा और यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते होंगे आप, देखें इनसाइड वीडियो
'धुरंधर 2' के हमजा- यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते तो देखें ये वीडियो
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो किसी भी हद तक...
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो...
युवा संगम फेज-6 की डेडलाइन बढ़ी, छात्र अब भी कर सकते हैं आवेदन
युवा संगम फेज-6 की डेडलाइन बढ़ी, छात्र अब भी कर सकते हैं आवेदन
FDA Supplement Alert: Amazon पर बिक रहे इन सप्लीमेंट में मिला जहर! इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत बना लें दूरी
Amazon पर बिक रहे इन सप्लीमेंट में मिला जहर! इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत बना लें दूरी
Embed widget