एक्सप्लोरर

नोएडा: हाईटेक सिटी की सड़कें बनी खतरे का सफर, 130 मीटर रोड और डीएम दफ्तर के बाहर हालात बदतर

Noida News: 130 मीटर रोड हाईवे, जहां पैरामाउंट गोल फॉरेस्ट जैसी हाईराइज सोसायटियां हैं, वहां गहरे गड्ढों के कारण हादसे आम हो गए हैं. इसी तरह नोएडा डीएम दफ्तर के बाहर की सड़क भी पूरी तरह टूटी हुई है.

यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा, जो हाईटेक शहर के रूप में जाना जाता है, लेकिन यहां की सड़कें बदहाल स्थिति में हैं. कई जगह सड़कों में गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो हादसों का कारण बन रहे हैं. 130 मीटर रोड हाईवे और डीएम दफ्तर के बाहर की सड़कों की हालत विशेष रूप से चिंताजनक है.

इन गड्ढों के चलते आए दिन वाहन पलटने और लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं. इसके बावजूद नोएडा प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित हो रहे हैं.

सीएम योगी ने दिए थे निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ समय पहले सभी जनपदों के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के सख्त निर्देश दिए थे. उन्होंने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी. इसके बावजूद, नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है. 130 मीटर रोड हाईवे, जहां पैरामाउंट गोल फॉरेस्ट जैसी हाईराइज सोसायटियां हैं, वहां गहरे गड्ढों के कारण हादसे आम हो गए हैं. इसी तरह नोएडा डीएम दफ्तर के बाहर की सड़क भी पूरी तरह टूटी हुई है, जहां कंक्रीट उखड़कर बाहर आ गया है. इससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो रही है और हादसों का जोखिम बढ़ रहा है.

जनता में बढ़ रहा आक्रोश

स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्राधिकरण को ये गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे, जबकि सड़कों की मरम्मत केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है. जनता का गुस्सा बढ़ रहा है, क्योंकि सफर अब खतरनाक हो चुका है. सवाल उठता है कि आखिर कब तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सड़कें गड्ढों से मुक्त होंगी? मुख्यमंत्री के आदेशों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?

हाईटेक शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है. जनता मांग कर रही है कि प्राधिकरण जिम्मेदारी ले और सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द शुरू करे, ताकि हादसों को रोका जा सके.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान

वीडियोज

Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
Embed widget