एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में दर्दनाक हादसा, गैस सिलेंडर फटने से 5 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

UP News: नोएडा में अचानक सिलेंडर फटने से घर में मौजूद 5 लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए. जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है.

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-39 थानाक्षेत्र के सलारपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा होते देखा गया. दरअसल एक घर में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से पांच लोग झुलस गए. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया है. वहीं हादसे में घायल दो लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि घर में समोसा बनाते समय गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. जिसकी चपेट में आने से घर में मौजूद 5 लोग झुलस गए. राहत की बात यह है कि धमाका छोटे गैस सिलेंडर में हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े सिलेंडर के गैस लीक होने पर धमाका होने से पांचों लोगों की जान भी जा सकती थी. वहीं इमारत को भी नुकसान पहुंच सकता था.

समोसा बनाते समय हुआ धमाका

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भूप सिंह भडाना के मकान में किराए पर रहने वाले रणबीर सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर अपने घर पर समोसा बना रहे थे. समोसा बनाते समय एक छोटा गैस सिलेंडर फट गया, जिसकी चपटे में आकर घर में मौजूद गुड़िया, माया, मालती, विजय और रणधीर सहित पांच लोग झुलस गए.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस मौजूद है. कानून व्यवस्था संबंधित कोई समस्या नहीं है.

परिजनों को दी गई जानकारी

जानकारी के अनुसार घायलों को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं धमाके की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई. वहीं जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी है. बताया जा रहा है कि परिजनों की ओर से किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है. वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः 
Dimple Yadav News: सपा सांसद डिंपल यादव चेन्नई पहुंची, डीएमके के महिला अधिकार सम्मेलन में होंगी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget