एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में धर्म पूछकर बुजुर्ग से मारपीट, दाढ़ी नोची, निर्वस्त्र किया, ढेड़ साल बाद SC के आदेश पर केस दर्ज

Noida News: पीड़ित जुलाई 2021 में नोएडा से अलीगढ़ जा रहे थे तभी उन्हें कुछ लोगों ने अपनी कार में बिठा लिया. थोड़ी देर बाद उन्होंने उनका धर्म पूछा, जिसके बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

Noida News: नोएडा (Noida) में धर्म पूछकर एक बुजुर्ग से मारपीट करने का मामला सामने आया है. गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) पुलिस आयुक्तालय (Police Commissionerate) की अपराध शाखा (Crime Branch) इस मामले की जांच करेगी. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से नोटिस (Notice) मिलने के बाद इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है.

करीब डेढ़ साल पहले हुई घटना के संबंध में मामला दर्ज नहीं करने के कारण पुलिस की किरकिरी हो रही है और अब नोएडा पुलिस को इसकी जांच से अलग कर दिया गया है और पुलिस कमिश्नरेट की अपराध शाखा को जांच का जिम्मा सौंपा गया है.

धर्म पूछकर मारपीट करने का आरोप

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरीश चंद्र ने बताया कि दिल्ली के जामिया मिलिया क्षेत्र के जाकिर नगर में रहने वाले कजीम अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चार जुलाई, 2021 को अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए वह दिल्ली से अलीगढ़ जा रहे थे. वह दिल्ली से नोएडा के सेक्टर 37 बस स्टैंड पहुंचे और अलीगढ़ जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगे, तभी उन्हें कार में सवार कुछ लोग मिले, जिन्होंने उन्हें अलीगढ़ छोड़ने की बात कही. अहमद का आरोप है कि कार में सवार लोगों ने कुछ देर बाद उनका धर्म पूछा और उनसे मारपीट शुरू कर दी. उनकी दाढ़ी नोची और उन्हें निर्वस्त्र करके उन्हें अपमानित किया. यही नहीं आरोपियों ने पेचकस से उनकी आंख फोड़ने तक की कोशिश की. 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 15 जनवरी, 2023 को पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की. उन्होंने कहा कि इस मामले की विभागीय जांच की जा रही है. अगर कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. पीड़ित परिवार से अपराध शाखा के अधिकारियों ने मुलाकात की तथा उनके बयान दर्ज किए हैं. कजीम अहमद मामले में उच्चतम न्यायालय के कड़ा रुख अपनाने और उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को तलब किए जाने के बाद यह मामला दर्ज हुआ है.

पीड़ित काजिम के भाई गनी मुस्तफा ने बताया कि उनके भाई के साथ हुई घटना का उन लोगों ने चौकी स्तर से लेकर थाना और पुलिस के बड़े अधिकारियों तक शिकायत की, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी. आखिरकार उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का सहारा लेना पड़ा. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: क्या एक्टर सुनील शेट्टी की सीएम योगी से अपील का दिखा असर? अब पीएम मोदी हुए सख्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget