एक्सप्लोरर

नोएडा एयरपोर्ट से उत्तराखंड के इन शहरों तक मिलेगी सीधी बस सेवा, NIA-UTC के बीच विशेष समझौता

Noida International Airport: इस साल अप्रैल माह से नोएडा एयरपोर्ट पर नेशनल और इंटरनेशनल उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा. कनेक्टिविटि बेहतर बनाने के उद्देश्य से एयरपोर्ट ने यूटीसी से समझौता किया है.

Gautam Buddh Nagar News Today: गौतमबुद्ध नगर समेत आसपास के जिलों के अलावा उत्तराखंड के लोगों की नजरे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कॉमर्शियल उड़ानों के संचालन पर टिकी हैं. इसको लेकर तेजी से तैयारियां चल रही हैं. इसी क्रम में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) और उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) ने एक विशेष समझौता किया है. 

इस समझौते के तहत इस साल अप्रैल माह से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कॉमर्शियल उड़ानें शुरू हो जाएंगी. इसके बाद पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून,  हल्द्वानी, ऋषिकेश और हरिद्वार समेत दूसरे प्रमुख शहरों के बीच सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी. इससे ना सिर्फ राज्य के लोगों की पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक पहुंच आसान होगी बल्कि उन्हें नोएडा से सीधी इंटरनेशनल हवाई सेवा भी मिलेगी.

1.2 करोड़ लोग करेंगे यात्रा
अधिकारियों के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उत्तराखंड परिवहन निगम के बीच हुए समझौते से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा, जो पर्यटन और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएग. इस पहल के तहत नोएडा एयरपोर्ट के साथ एनसीआर और पश्चिमी यूपी के प्रमुख शहरों से यात्रियों को सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी. 

इस संबंध में यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा लि के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने बताया कि एयरपोर्ट के पहले चरण में एक रनवे और टर्मिनल के साथ 1.2 करोड़ यात्रियों के आवागमन की क्षमता होगी, चौथे चरण तक यह सालाना यात्रियों की संख्या सात करोड़ तक पहुंच जाएगी.

यूपी- उत्तराखंड में कनेक्टिविटि को बढ़ावा
नोएडा एयरपोर्ट, दिल्ली और पश्चिमी यूपी को भारत और अन्य वैश्विक शहरों से जोड़ेगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के साथ पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. यूटीसी से समझौते के बाद उत्तराखंड के यात्रियों का सफर भी आसाना होगा, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का संचालन शुरू होने से समय की भी बचत होगी. 

समझौते के उद्देश्य बारे में उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने बताया कि इस एमओयू के तहत नोएडा से देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और हल्द्वानी जैसे प्रमुख शहरों के बीच सफर आसान होगा, जिससे यात्रियों को आवाजाही में आसानी होगी. इससे विकास के नए द्वार खुलेंगे.

NIA के पास रेजिडेंशियल भूमि आवंटित
मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर का सपना देखने वाले हजारों लोगों के लिए खुशखबरी है. इसकी वजह यह है कि यमुना प्राधिकरण ने पांच ग्रुप हाउसिंग भूखंडों के नीलामी के आधार पर आवंटन किया है.

हालांकि, इनमें से एक भूखंड के लिए कोई खरीदार सामने नहीं आया है. इन भूखंडों से प्राधिकरण को आरक्षित मूल्य से 72.73 करोड़ रुपये अधिक प्राप्त हुए हैं. इससे पहले यमुना प्राधिकरण ने बीते साल नवंबर माह में 20 ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की योजना निकाली थी, जिसमें शर्तों में बदलाव करते हुए न्यूनतम तीन निविदा की शर्त लागू की गई थी.

ये भी पढ़ें: 'महाकुंभ में हुई हजारों की मौत', सपा सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर बदइंतजामी का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव भक्तिों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तिों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget