एक्सप्लोरर

नोएडा: 5 हजार श्रमिकों को घर भेजने के इंतजाम में जुटा प्रशासन, अब 15 नहीं 16 मई को चलेंगी ट्रेनें

नोएडा से श्रमिकों को बिहार भेजने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है, पहले ट्रेंनें आज से चलनी थीं लेकिन बिहार से एनओसी नहीं मिलने की वजह सेयोजना को टाल दिया गया है. अब ये ट्रेनें 16 मई को जाएंगी.

गौतमबुद्ध नगर, एबीपी गंगा। गौतमबुद्ध नगर से श्रमिकों को लेकर बिहार के लिए जाने वाली चार ट्रेन चलाने की घोषणा हुई थी. यह ट्रेन दनकौर और दादरी रेलवे स्टेशन से चलनी थी. जिसके लिए अधिकारियों ने पूरी तैयारी की थी और दोनों स्टेशनों का निरीक्षण भी किया गया था. लेकिन, गुरुवार की देर शाम तक भी बिहार से एनओसी नहीं मिलने की वजह से देर रात इस योजना को टाल दिया गया था. अब ये ट्रेनें 16 मई को जाएगी.

श्रमिकों को भेजने के लेकर रात तक कमिश्नर मुख्यालय पर पुलिस, प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के बीच बैठक जारी रही. अधिकारियों कहना कि अब ये ट्रेनें शनिवार को जाएंगी. पहले चरण में उन श्रमिकों को भेजा जाएगा जिन्होंने जन सुनवाई पोर्टल से रजिस्टेशन कराया है. करीब 85 हजार लोग अब तक रजिस्ट्रेशन कर चुके है जिन्हें, भेजने के लिए यहां से चार श्रमिक ट्रेनें चलेंगी. एक बार में इन सभी ट्रेनों में करीब 5 हजार यात्री ही जा सकेंगे. एक ट्रेन में करीब 1200 लोग भेजे जाएंगे.

नोएडा: 5 हजार श्रमिकों को घर भेजने के इंतजाम में जुटा प्रशासन, अब 15 नहीं 16 मई को चलेंगी ट्रेनें

अधिकारी श्रमिकों को उनके गंतव्य स्थानों तक भेजने की तैयारी में जुटे हैं. दादरी रेलवे स्टेशन व दनकौर रेलवे स्टेशन पर जिला अधिकारी व डीसीपी ने निरीक्षण किया था. इस बीच दादरी और दनकौर रेलवे स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सर्किल बनाए गए. प्रवासी मजदूरों को रेलवे स्टेशन तक लाने के लिए रूप रेखा तैयार की गई. कमिश्नर मुख्यालय पर पुलिस, प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों के बीच बैठक में ट्रेन की समय सारिणी से करीब तीन घंटे पहले रेलवे स्टेशन पर मजदूरों को छोड़ने पर चर्चा हुई. इन लोगो को रोकने के लिए अग्रसेन कॉलेज में इंतजाम भी किया गया है,जाने से पहले सभी की स्क्रीनिंग की जाएगी.

जिन श्रमिकों ने जनसुनवाई पोर्टल पर रजिस्टेशन कराया उनको पहले भेजा जाएगा. अब तक करीब 85 हजार लोगो ने रजिस्ट्रेशन किया है. ट्रेन से जाने के तिथि, समय, रेलवे स्टेशन के नाम की सूचना, चयनित मजदूरों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस से दी जाएगी और वही एसएमएस उनकी यात्रा का टिकट के रूप में मान्य होगा.

श्रमिकों को स्टेशन तक ले जाने के लिए भी एसएमएस किया जाएगा जिसमें स्थान का जिक्र होगा, जहां से बस के माध्यम से श्रमिक स्टेशन तक पहुंचेंगे. कोविड-19 के निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. एसएमएस के बिना किसी अन्य व्यक्ति को रेल या बस में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी.

नोएडा: 5 हजार श्रमिकों को घर भेजने के इंतजाम में जुटा प्रशासन, अब 15 नहीं 16 मई को चलेंगी ट्रेनें

प्रवासी मजदूरों को बिहार राज्य में उनके गृह जनपद भेजे जाने के लिए 16 मई की तारीख निश्चित की गई है इसके लिए दोपहर 11:00 बजे दादरी से एक ट्रेन औरंगाबाद के लिए, 12:00 बजे दनकौर से एक ट्रेन बक्सर के लिए, 3:00 बजे दादरी से एक ट्रेन सासाराम के लिए और 4:00 बजे एक ट्रेन दनकौर से सिवान के लिए जाएगी. अभी केवल 5 हजार मजदूरों को ही भेजा जाएगा. अन्य बचे श्रमिकों को भेजने के लिए व्यवस्था की जा रही है इसकी सूचना उन्हें आने वाले समय में दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन
आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget