एक्सप्लोरर

No Confidence Motion: लोकसभा में गिरा INDIA का अविश्वास प्रस्ताव, CM योगी बोले- 'असत्य चाहे जितने स्वांग करे...'

No Confidence Motion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब दिया. इस पर अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है.

No Confidence Motion Debate: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को लोकसभा (Lok Sabha) में विपक्ष की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. वहीं पीएम मोदी के भाषण के बाद अब हर तरफ से इस पर प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है. इसी कड़ी उत्तर प्रदेश (UP) के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा है कि आज एक बार फिर सत्यापित हो गया है कि असत्य चाहे जितने स्वांग करे, विजय सत्य की ही होती है.

सीएम योगी ने आगे कहा, "प्रचंड जन-विश्वास की प्रतीक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के सम्मुख जनद्रोही विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव की दुर्दशा इसका जीवंत उदाहरण है. सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सतत समर्पित प्रधानमंत्री के साथ 140 करोड़ जनता के विश्वास का बल है. यह 'जन-विश्वास' प्रचंड 'जनमत' के रूप में आगामी आम चुनाव-2024 में पुनः एनडीए की विराट विजय को सुनिश्चित करेगा. लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली भारत की जनता-जनार्दन को हार्दिक बधाई!"

पीएम मोदी ने दूसरी बार किया अविश्वास प्रस्ताव का सामना

बता दें कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने नौ सालों के अपने अब तक के कार्यकाल में दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव का सामना किया. यह अविश्वास प्रस्ताव भी विफल रहा जिसका पहले से अनुमान था. मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए इस प्रस्ताव को लोकसभा ने ध्वनिमत से खारिज किया. इस पर मतदान नहीं हुआ क्योंकि विपक्ष पीएम मोदी के जवाब देने के समय ही सदन से वॉकआउट कर गया था. इससे पहले, जुलाई, 2018 में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया था. इस अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में सिर्फ 126 वोट पड़े थे, जबकि इसके खिलाफ 325 सांसदों ने वोट दिया था.

ये भी पढ़ें- No Confidence Motion: सदन से विपक्ष ने इसलिए किया वॉकआउट, सपा सांसद डिंपल यादव ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget