एक्सप्लोरर

UP Politics: कांग्रेस-सपा की तकरार पर संजय निषाद का तंज, बोले- ये दल एक-दूसरे के खून के प्यासे

UP News: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि गठबंधन में सभी पार्टियां एक दूसरे के खून की प्यासी हैं.

Sanjay Nishad On I.N.D.I.A: देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं. इन चुनावों को लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को हराने के लिए बने विपक्षी दलों के गठबंधन में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को सीट नहीं दिए जाने और सपा के प्रत्याशियों के सामने कांग्रेस के अपने प्रत्याशी उतारने के कारण दरार पड़ती नजर आ रही है. इसे लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है. इसी क्रम में एनडीए गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है.

दरअसल इन दिनों समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने जनसभा में संबोधन के दौरान बीजेपी के साथ ही कांग्रेस को निशाना बनाया है और कांग्रेस पार्टी को धोखेबाज तक बता दिया है. ऐसे में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का कहना है कि विपक्षी पार्टियों ने यह साबित कर दिया है कि भारत में पीएम नरेंद्र मोदी के सामने लड़ने वाला अभी कोई उम्मीदवार ही नहीं है. 

एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं गठबंधन के दल

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने बैठकें शुरू की थी, मैंने उसी समय कह दिया था कि बहुते जोगी मठ उजाड़ हैं. इन लोगों ने साबित कर दिया है कि देश में पीएम मोदी के सामने कोई और लड़ने वाला नहीं है. यह सभी लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं. यह दल तो अखबारों और टीवी में एक जगह दिखते रहे, लेकिन दिल एक-दूसरे के विरोध में रहे. 

कांग्रेस से गठबंधन का खामियाजा भुगतेगी सपा

डॉ संजय निषाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नीति षड़यंत्रकारी और रवैया उपेक्षात्मक रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की षड़यंत्रकारी और उपेक्षात्मक रवैये के कारण उसका खामियाजा समाजवादी पार्टी को भुगतना पड़ रहा है. समाजवादी पार्टी पहले भी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर उसका नुकसान सह चुकी है. वह चाहे तो एक बार फिर से कांग्रेस के हाथों धोखा खा सकती है. ये बिना दूल्हे की बारात है और यही कारण है कि 45 पार्टियों ने मोदी जी के साथ जाने का फैसला किया है.

यह भी पढ़ेंः 
Lok Sabha Election 2024: यूपी में जयंत चौधरी बढ़ाने वाले हैं अखिलेश यादव की टेंशन? संभल सीट को लेकर दिए ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget