एक्सप्लोरर

Sandeshkhali Row: 'किस बात की मुख्यमंत्री हो..', CM ममता बनर्जी पर भड़की नेहा सिंह राठौर, संदेशखाली पर उठाए सवाल

Sandeshkhali Violence: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने पश्चिम बंगाल की संदेशखाली घटना को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर सवाल उठाए हैं.

Sandeshkhali Row: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के शोषण का मामला गरमाया हुआ है, बीजेपी समेत कई कई बड़े नेता इस पर सवाल उठ चुके हैं. वहीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी इसे लेकर प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार पर सवाल उठाए हैं. नेहा राठौर ने कहा कि जब ममता जी के ही राज में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है तो वो किस मुँह से दूसरे नेताओं की आलोचना करती है. 

नेहा सिंह राठौर ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर किसी राज्य में महिलाओं पर अत्याचार होता रहता है इसका मतलब है कि वो मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल हैं. नेहा राठौर ने एक्स पर लिखा, 'पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ जो बलात्कार हुए हैं, उन पर ममता जी का क्या कहना है? किस बात की मुख्यमंत्री हैं वो? किस मुँह से वो दूसरे नेताओं की आलोचना करती हैं जब ख़ुद उनके राज्य का ये हाल है?' 

नेहा राठौर का ममता बनर्जी पर निशाना
नेहा राठौर ने इसके बाद एक और ट्वीट किया और कहा कि, 'किसी महिला मुख्यमंत्री के शासन में उसके राज्य की महिलाओं पर अत्याचार होते रहने का मतलब उस मुख्यमंत्री का अत्याचार में शामिल होना है. बस...'

नेहा सिंह राठौर अक्सर सत्ता विरोध कविताओं को लेकर सुर्खियों में रहती है. वो यूपी में काबा गाने से सुर्खियों में आईं थी, जब उन्होंने योगी सरकार पर सवाल उठाए थे. वो अक्सर तमाम बड़े मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखती हैं, जिसे लेकर वो कई बार विवादों में भी आ चुकी हैं. 

चंद्रशेखर ने भी जताया विरोध
नेहा राठौर के अलावा भीम आर्मी चीफ़ और आज़ाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आज़ाद ने भी इस घटना पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिला उत्पीड़न व हिंसा की खबरों का सामने आना और इसे लेकर वहाँ के हालात चिंताजनक है. भीम आर्मी भारत एकता मिशन पश्चिम बंगाल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द पीड़ितों से मिलेगा. हम राज्य सरकार से मामले की न्यायिक जाँच और दोषियों के खिलाफ़ सख्त से सख्त कार्यवाही की माँग करते हैं.'

दरअसल पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के नेता शाहजहाँ शेख़ पर महिलाओं के उत्पीड़न और उनकी ज़मीन क़ब्ज़ाने का आरोप लगा है. महिलाओं का आरोप है कि शेख के गुंडे उन्हें जबरन रात को घर से उठाकर ले जाते थे. इस मामले को लेकर राजनीति भी गरमाई हुई है. बीजेपी इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर ही है वहीं कांग्रेस ने भी ममता सरकार पर गुंडाराज का आरोप लगाया है. शुक्रवार को बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल को भी संदेशखाली जाने से रोक दिया गया. ममता सरकार ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टी के नेताओं की वहाँ एंट्री पर रोक लगा दी है.

UP Politics: अब BJP की राह चले चंद्रशेखर आजाद! इस मुद्दे पर लिया बड़ा फैसला, विपक्षी दलों में बढ़ेगी खटपट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget