एक्सप्लोरर

UP Politics: अब BJP की राह चले चंद्रशेखर आजाद! इस मुद्दे पर लिया बड़ा फैसला, विपक्षी दलों में बढ़ेगी खटपट

Sandeshkhali Violence: संदेशखाली हिंसा पर राजनीतिक अब तेज होने लगी है. बीजेपी के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) ने भी इस मामले पर बड़ा कदम लिया है.

Sandeshkhali Row: छह सदस्यीय केंद्रीय समिति को संदेशखाली हिंसा का जायजा लेने के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को रोक दिया. इस समिति में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद शामिल थे. संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुई हिंसा और यौन दुराचार की जांच करने के लिए एक समिति का गठन किया गया था. अब भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने भी बीजेपी के ही कदम पर चलते हुए एक प्रतिनिधिमंडल वहां भेजने का फैसला किया है.

चंद्रशेखर आजाद ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिला उत्पीड़न व हिंसा की खबरों का सामने आना और इसे लेकर वहाँ के हालात चिंताजनक है. भीम आर्मी भारत एकता मिशन पश्चिम बंगाल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द पीड़ितों से मिलेगा. हम राज्य सरकार से मामले की न्यायिक जाँच और दोषियों के खिलाफ़ सख्त से सख्त कार्यवाही की माँग करते हैं.'

Rajya Sabha Election 2024: क्या क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा विधायकों की चली जाएगी विधायकी? जानें क्या कहते हैं नियम

समिति और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक
वहीं बीजेपी की समिति में अग्निमित्रा पॉल भी शामिल थीं, जो सुबह ही संदेशखाली के लिए रवाना हो गईं, लेकिन जैसे ही उन्होंने रामपुर में प्रवेश किया, जो कि संदेशखाली से कुछ ही दूरी पर स्थित है, तो उन्हें पुलिस ने रोक दिया. इस घटना के बाद समिति के सदस्यों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई. हालांकि, समिति के सदस्यों ने दलील दी कि महज पांच लोग ही संदेशखाली में प्रवेश करेंगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें इजाजत नहीं दी.

पुलिस के रोके जाने के बाद समिति के सदस्य सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि राज्य प्रशासन को इस बात का डर है कि कहीं संदेशखाली की महिलाएं फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां को लेकर कहीं कोई बड़ा खुलासा ना कर दें. बता दें कि उच्चस्तरीय केंद्रीय समति की संयोजक अन्नपूर्णा देवी हैं. दूसरे सदस्यों में केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, सांसद सुनीता दुग्गल, सांसद कविता पाटीदार, सांसद संगीता यादव और बृज लाल (राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक) शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget