एक्सप्लोरर

BJP नेता ने नाबालिग बच्चे से डलवाया वोट, नेहा राठौर बोलीं- मजाक बनाकर रख दिया भाई!

Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भाजपा नेता अपने नाबालिग बेटे से वोट डलवाते हुए दिख रहे हैं. जिसे लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठ रहे हैं.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय जनता पार्टी का जिला पंचायत सदस्य अपने नाबालिग बेटे से वोटिंग कराते हुए दिख रहा है. जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. लोकगायिका नेहा सिं राठौर ने इसे लेकर चुनाव आयोग को घेरने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि क्या चुनाव को मजाक बनाकर रखा है. 

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए चुनाव आयोग से पूछा कि अब बच्चों को भी वोट डालने की ट्रेनिंग दी जा रही हैं लेकिन अगर हम इस पर बोलेंगे तो सवाल उठाएंगे. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है..! चुनाव का मज़ाक़ बना के रख दिया है भाई! अब ये मत कहिएगा कि बच्चों को वोट डालने की ट्रेनिंग दी जा रही है!'

नाबालिग बेटे से डलवाया वोट
वहीं समाजवादी पार्टी के नेता लालजी वर्मा ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यहां पर वीडियो गेम खिलाया जा रहा है. लालजी वर्मा ने एक्स पर लिखा, 'हेलो..भारतीय चुनाव आयोग.. चुनाव करवा रहे हैं या वीडियो गेम खेलवा रहे हैं.'

दरअसल ये वीडियो मध्य प्रदेश में तीसरे चरण में हुए चुनाव का बताया जा रहा है, जिसमें भोपाल जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर अपने नाबालिग बेटे से बीजेपी के पक्ष में वोट दिलवाते हुए दिख रहे हैं. बच्चे से वोटिंग कराने की ये वीडियो भी उन्होंने ख़ुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. जैसे ही ये वीडियो लोगों के सामने आया इस पर हंगामा शुरू हो गया. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने इस पर सवाल उठाए हैं. 

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद बीजेपी नेता ने इस वीडियो को अपने अकाउंट से हटा दिया है लेकिन अब इसे लेकर सियासत गरम हो गई है. 

Lok Sabha Elections 2024: 'स्मृति ईरानी कोई चुनौती नहीं..', केएल शर्मा ने बताया 2019 में क्यों हारे राहुल गांधी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की अगुवाई में गोरखपुर से निकलेगी पदयात्रा, यूपी चुनाव पर होगा मंथन
नितिन नवीन की अगुवाई में गोरखपुर से निकलेगी पदयात्रा, यूपी चुनाव पर होगा मंथन
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं जब...'
अखिलेश यादव बोले, 'इस बार भी लोकसभा से सीधा मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा'
UP में सपा-कांग्रेस के बीच कब होगा सीट बंटवारा? राजेंद्र पाल गौतम ने बताया
UP में सपा-कांग्रेस के बीच कब होगा सीट बंटवारा? राजेंद्र पाल गौतम ने बताया
UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा की बड़ी मांग, अखिलेश बोले- मिले वेबकास्टिंग का लिंक
UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा की बड़ी मांग, अखिलेश बोले- मिले वेबकास्टिंग का लिंक

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
Embed widget