एक्सप्लोरर

'स्मृति ईरानी कोई चुनौती नहीं..', केएल शर्मा ने बताया 2019 में अमेठी से क्यों हारे राहुल गांधी?

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने कहा कि अमेठी में स्मृति ईरानी कोई चुनौती नहीं है.

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट से जब कांग्रेस पार्टी ने किशोल लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया तो कई राजनीतिक जानकार हैरान रह गए. एक दिन पहले तक इस सीट से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने का कयास लग रहे थे. बीजेपी समेत कई विपक्षी दल केएल शर्मा को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठा भी रहे हैं. इन तमाम बातों पर कांग्रेस प्रत्याशी ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से दावा किया कि अमेठी में स्मृति ईरानी उनके लिए कोई चुनौती नहीं है. 

केएल शर्मा गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं और अब तक पर्दे के पीछे से अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के लिए रणनीति बनाते आ रहे हैं. 2019 में राहुल गांधी इस सीट से हार गए थे. जिसके बाद अब केएल शर्मा उनके खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं. हालांकि स्मृति के मुकाबले उनके पास चुनाव प्रचार का काफी कम समय बचा है. 

स्मृति ईरानी को लेकर बोले केएल शर्मा
इस बारे में जब केएल शर्मा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अमेठी में स्मृति ईरानी कोई चुनौती नहीं है. फैसला तो जनता करना हैं, हमारा काम कड़ी मेहनत करना है और तक उनके आरोपों की बात है तो वो (स्मृति ईरानी) भले ही मेरे बारे में अशोभनीय टिप्पणियां करती रहे ये उन पर निर्भर करता है लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं कभी उनके खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी नहीं करूंगा. मैं उनकी तरह नहीं बोलूंगा.    

कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा, अमेठी और रायबरेली में सब जानते हैं कि मैं कौन हूं जो ये बातें कर रहे हैं उन्हें भी मेरे बारे में पता है. मैं पंजाब के होशियारपुर के एक गांव से हूं, जिसके बाद हमारा परिवार लुधियाना आ गया और यहीं पर बस गया. लुधियाना में ही मेरी पढ़ाई हुई है, मैं कोई नौकरी नहीं करता हूं, बस मैं एक राजनीति इंसान हूं. मैं अपने खर्चे खुद उठाता हूं. मेरे बहुत कम खर्चे हैं. एक बूथ के संचालन से लेकर मैंने एक विधानसभा, तीन विधानसभा तक का चुनाव प्रबंधन किया. इसके बाद एक लोकसभा से दो लोकसभा पर चुनाव प्रबंधन किया है. 

अमेठी में जीत को लेकर उन्होंने कहा कि अब यहां के लोगों को लग रहा है कि पिछली बार जो गलती हुई उसे सुधारने की ज़रूरत है. हार के बाद राहुल जी ने मुझे इसकी समीक्षा करने को कहा था ताकि पता चल सके कि वो कौन सी कमियां रह गई या लोग क्यों नाराज हैं. मैंने पाया कि हमारे कार्यकर्ताओं पर दबाव डाला गया था और उन्हें परेशान किया गया वहीं हमारी तरफ से भी कुछ कमियां रह गईं थीं. 

चुनाव हार गई BJP? अखिलेश यादव ने समझाई क्रोनोलॉजी, कहा- 'लोगों ने साथ छोड़ा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget