एक्सप्लोरर

नैनीताल जिला पंचायत अधिवक्ता रवींद्र सिंह बिष्ट ने दिया इस्तीफा, अपहरण कांड से दुखी होकर उठाया कदम

Uttarakhand News: नैनीताल के जिला पंचायत अधिवक्ता रवींद्र सिंह बिष्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने चुनाव के दौरान अपहरण हुए अपहरण कांड के बाद ये कदम उठाया.

उत्तराखंड के नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान हुए बवाल से दुखी होकर वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र सिंह बिष्ट ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने हाईकोर्ट में जिला पंचायत की तरफ से केस लड़ने में असमर्थता जताई है. उनके इस्तीफे के बाद खलबली मच गई है. 

अधिवक्ता रवींद्र सिंह बिष्ट ने जिला पंचायत के सरकारी वकील पर से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने 14 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान हुए अपहरण कांड को अपने इस्तीफे की प्रमुख वजह बताया है. उन्होंने अपने इस्तीफे में पुलिस की नाकामी का जिक्र किया है. 

अपहरण कांड से दुखी होकर उठाया कदम

रवींद्र बिष्ट ने कहा कि मतदान केंद्र परिसर से चुनाव के दौरान पाँच निर्वाचित सदस्यों का हथियारबंद लोगों की ओर से अपहरण कर लिया गया. उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा कि पुलिस के सामने ये घटना होती रही और पुलिस चुप रही. इस घटना से न केवल आम जनता में डर का माहौल पैदा हो गया है बल्कि पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव पर भी इसका असर पड़ा है. 

रवींद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि इस तरह के माहौल में वो अब जिला पंचायत की ओर से अधिवक्ता के रूप में कार्य करने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में स्वतंत्र और निष्पक्ष न्याय की उम्मीद करना असंभव सा लगता है. इसी पीड़ा के चलते उन्होंने अब अपने पद से हटने का फैसला लिया है. 

जिला पंचायत अधिवक्ता पद से दिया इस्तीफा

इस इस्तीफे के बाद प्रशासनिक कार्यशैली और चुनावी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. रवीन्द्र सिंह पिछले बीस साल से जिला पंचायत के अधिवक्ता थे. उन्होंने डीएम और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. 

वहीं दूसरी तरफ़ नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हो रही उठापटक का मामला अब राज्य निर्वाचन आयोग तक पहुंच गया है. डीएम वंदना सिंह ने चुनाव संबंधी अंतरिम रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी है. डीएम ने अनंतिम परिणाम तैयार कर लिए हैं लेकिन, अभी तक उन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है. अब अंतिम फैसला राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा लिया जाएगा. 

उधम सिंह नगर में चुनावी रंजिश दो पक्षों में कई राउंड फायरिंग, बीजेपी नेता के भतीजे की मौत

Input By : वेद प्रकाश यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget