एक्सप्लोरर

आकाश आनंद BSP के सभी पदों से हटाए तो चंद्रशेखर आजाद बोले- 'रानी के पेट से राजा जन्म नहीं लेगा'

Akash Anand News: बसपा प्रमुख मायावती द्वारा आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाए जाने पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा-"यह बहनजी का अपना फैसला है और वो पार्टी की मालिक हैं.

UP News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है. वहीं मायावती के इस फैसले पर यूपी की राजनीति हलचल तेज है. मायावती द्वारा लिए गए इस फैसले पर अब नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

बसपा प्रमुख मायावती द्वारा आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाए जाने पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा-"यह बहनजी का अपना फैसला है और वो पार्टी की मालिक हैं. जब मालिक कोई फैसला लेते हैं तो सोच-समझकर लेते हैं. मैं उनके निजी फैसले के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन क्योंकि उनके फैसले समाज के साथ-साथ राजनीति को भी प्रभावित करते हैं, इसलिए पिछले 1 साल में उन्होंने जिस तरह के फैसले लिए हैं."

नगीना सांसद ने कहा "ये बहनजी का अपना निर्णय है. वे अपनी पार्टी की मालिक हैं. मालिक जो भी निर्णय लेता है वो सोच समझ कर लेता है. उनके फैसलों को असर समाज पर भी होता है. आज बहुजन राजनीति की विचारधारा को लेकर चलने का काम हम कर रहे हैं. मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन पिछले 1 साल में जिस प्रकार के फैसले उनके द्वारा लिए गए उससे मुझे बाबा साहेब आंबेडकर की बात याद आती है कि रानी के पेट से राजा जन्म नहीं लेगा, आपने उस सिद्धांत को ठुकरा कर समाज पर ये थोपने का काम किया और समाज ने उसे अस्वीकार कर दिया."

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा-"पहले लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने उन्हें (आकाश आनंद) हटाया और फिर 2 महीने बाद फिर से बना दिया और अब फिर से 1 साल के अंदर ही उन्हें हटा दिया. बार-बार की ऐसी कोशिशों ने समाज में बेचैनी पैदा की है, भ्रम पैदा किया है और इससे बहुजन समाज को राजनीतिक नुकसान हुआ है. अब समाज को तय करना है कि वो किसके साथ खड़ा है."

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राजधानी लखनऊ में हुई बसपा की राष्ट्रीय स्तर की बैठक के बाद यहां जारी एक बयान में कहा कि पार्टी हित में आकाश आनंद को इसकी सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है. इस बयान में कहा गया है कि इस कार्रवाई के लिए पार्टी नहीं, बल्कि पूर्ण रूप से उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ जिम्मेदार हैं. मायावती ने सिद्धार्थ को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पिछले महीने बसपा से निष्कासित कर दिया था. 

चमोली एवलांच: 60 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 46 मजदूर निकले सुरक्षित बाहर, 8 श्रमिकों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget