एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: बेटी के जन्मदिन पर 'तमंचे पर डिस्को' पिता को पड़ा महंगा, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में एक पिता को अपनी बेटी की जन्मदिन पर अवैध हथियार के साथ डांस करना भारी पड़ गया. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद में एक शख्स को अवैध हथियार (Illegal Weapons) के साथ अपनी बेटी के जन्मदिन की पार्टी (Birthday Party) में डांस करना भारी पड़ गया. हथियार के साथ डांस करते हुए उसका किसी ने वीडियो (Video) बना लिया और उसे सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल कर दिया. जिसके बाद स्थानीय पुलिस (Police) ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है. 

अवैध तमंचे के साथ डांस करते वीडियो वायरल
दरअसल ये पूरा मामला रतनपुरी थाना क्षेत्र का है. खबर के मुताबिक यहां के किताश गांव में रहने वाले मनीष की बेटी का 10 अक्टूबर को जन्मदिन था. बेटी के जन्मदिन पर गांव में ही पार्टी दी गई थी, जिसमें कई मेहमानों को बुलाया गया था. इसी दौरान मनीष अपने अवैध हथियार के साथ डांस करते हुए बेटी के जन्मदिन का जश्न मनाने लगा. इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ये वीडियो जब स्थानीय पुलिस के सामने आया तो पुलिस भी एक्शन में आ गई. पुलिस ने आरोपी मनीष की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया और अवैध हथियार को भी जब्त कर लिया.

पुलिस ने आरोपी शख्स को किया गिरफ्तार
इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की रतनपुरी में एक शख्स का तमंचे के साथ पार्टी में डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया. पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स मनीष को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उससे तमंचा बरामद कर लिया है. पुलिस आरोपी शख्स से विस्तृत पूछताछ में जुटी है. पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसके पास ये तमंचा कहां से आया और ये किसलिए लाया गया था. पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

महोबा के व्यापारी की हत्या के आरोप में मणिलाल पाटीदार ने कोर्ट में सरेंडर किया, 2 साल पहले हुए थे सस्पेंड

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget