एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar: दो लोगों ने नाबालिग से किया रेप, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

Muzaffarnagar News: थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि घटना भोपा थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार को हुई. उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है.

Crime News Muzaffarnagar: यूपी के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले में दो व्यक्तियों ने 17 वर्षीय एक किशोरी से कथित तौर पर रेप (Rape) किया और घटना का वीडियो (Video) बना उसे सोशल मीडिया (Social Media) पर साझा कर दिया. पुलिस (UP Police) ने सोमवार को बताया कि आरोपियों की पहचान शुभम और आशीष के रूप में हुई है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने सोमवार को बताया कि घटना भोपा थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार को हुई. उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है.

पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी लड़की को फल देने का झांसा देकर एक बगीचे में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया. इस बीच, कोतवाली थानाक्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ रेप करने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. आरोपी बॉबी ने रविवार को महिला से कथित तौर पर रेप करने की कोशिश की थी, लेकिन महिला के शोर मचाने पर वह मौके से भाग निकला.

बरेली में नौ साल की बच्ची से किशोर ने रेप किया

वहीं दूसरी तरफ बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नौ वर्षीय एक बच्ची से 13 वर्षीय एक किशोर ने कथित तौर पर रेप किया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने सोमवार को बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि बच्ची के साथ रेप की चिकित्सकीय परीक्षण से पुष्टि हो गयी है. उन्होंने कहा कि थाना भुता में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

दर्ज मामले के अनुसार बच्‍ची तीन दिन पहले जब कूड़ा डालने जा रही थी तो रास्ते में आरोपी किशोर ने उसकी कूड़े की टोकरी फेंक दी व हाथ पकड़कर झोंपड़ी में खींच ले गया और रेप किया. परिजनों का आरोप है कि पीड़िता की मां उसे लेकर जब मामला दर्ज कराने जा रही थी तो रास्ते में आरोपी किशोर और उसके पिता ने उन्हें घेर लिया और पुलिस के पास जाने या किसी अन्य से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी जिससे डरकर वह घर लौट गई.

मामले के अनुसार, इस बीच जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो रविवार को उसकी मां उसे लेकर फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं जहां डॉक्टर के पूछने पर बच्ची ने अपने साथ किशोर द्वारा रेप किए जाने की जानकारी दी. इसके बाद, चिकित्‍सा अधीक्षक वासिद अली की सूचना पर फरीदपुर पुलिस वहां पहुंची और पुलिस संरक्षण में बच्ची को थाना भुता भेजा गया, जहां कल देर रात किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें: 

Farmers Protest: यूपी सरकार पर बरसे राकेश टिकैत, कहा- मिल चुका है झूठ बोलने का गोल्ड मेडल 

UP Election 2022: अखिलेश ने योगी पर छोड़ा सियासी तीर, बोले- 'गंगा मइय्या, गड्ढा, गइय्या, इनको भी छल गये ठगइय्या'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget