एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar School Video: स्कूल टीचर तृप्ता त्यागी की बढ़ीं मुश्किलें, आईएमएसडी ने की कड़ी सजा की मांग

Muzaffarnagar News: आईएमएसडी ने मुजफ्फरनगर के स्कूल में अल्पसंख्यक छात्र को दूसरे छात्रों से पिटवाने वाली महिला टीचर की निंदा की है. आईएमएसडी ने महिला टीचर के खिलाफ कठोर सजा की मांग की है.

Muzaffarnagar Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के एक निजी स्कूल में टीचर ने एक अल्पसंख्यक छात्र को उसके सहपाठियों से थप्पड़ लगवाए थे. इस मामले में अब इंडियन मुस्लिम्स फॉर सेक्युलर डेमोक्रेसी (आईएमएसडी) ने आपत्ती जताई है. इंडियन मुस्लिम्स फॉर सेक्युलर डेमोक्रेसी (आईएमएसडी) ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपी महिला टीचर के खिलाफ कठोर सजा की मांग की है.

दरअसल हाल ही में मुजफ्फरनगर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें स्कूल की क्लास टीचर अपने सामने खड़े एक छात्र को दूसरे छात्रों से पिटवाते नजर आ रही थी. जिसे देकर देशभर में महिला टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठी. इसी क्रम में इंडियन मुस्लिम्स फॉर सेक्युलर डेमोक्रेसी (आईएमएसडी) ने इस घटना की निंदा की है और मामले में जल्द से जल्द सुनवाई करते हुए टीचर को कठोर सजा दिए जाने की मांग की है.

अभिनेताओं ने किया आईएमएसडी का समर्थन

आईएमएसडी की ओर से जारी एक बयान पर हस्ताक्षर करने वालों में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, शबाना आज़मी और गीतकार जावेद अख्तर शामिल हैं. आईएमएसडी खुद को भारत में मुसलमानों का एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक मंच बताता है. शिक्षिका तृप्ता त्यागी के आदेश पर कुछ छात्रों ने एक मुस्लिम छात्र को थप्पड़ मारे थे. वीडियो में महिला टीचर अल्पसंख्यक छात्र को जोर से मारने की बात करते हुए सुना भी गया.  फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के एक दिन बाद महिला टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

टीचर के खिलाफ कठोर सजा की मांग

आईएमएसडी ने कहा कि महिला टीचर तृप्ता त्यागी के इस आचरण की निंदा करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं. एक बयान में कहा गया कि 'आईएमएसडी नफरत की शिक्षा देने वाली शिक्षिका के खिलाफ मुकदमे की त्वरित सुनवाई और कठोर सजा की मांग करता है, लेकिन त्यागी को जेल में डालना पर्याप्त नहीं है. यह शर्मनाक घटना भारत को एक बीमार समाज में बदलने में नफरत फैलाने वाले हिन्दुत्ववादियों की सफलता की नवीनतम याद दिलाती है.'

इसे भी पढ़ें:
UP Politics: सीएम योगी के हॉकी खेलते वीडियो पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- 'गलती को इतनी जल्दी सुधारो कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर CEO नियुक्ति पर धार्मिक समिति का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी शर्त
राम मंदिर CEO नियुक्ति पर धार्मिक समिति का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी शर्त
'सपा वन डिस्टिक, वन माफिया...', सिद्धार्थनगर में विपक्ष पर बरसे CM योगी
'सपा वन डिस्टिक, वन माफिया...', सिद्धार्थनगर में विपक्ष पर बरसे CM योगी
गोरखपुर में CM योगी निकालेंगे भव्य तिरंगा यात्रा, 5 करोड़ घरों का लक्ष्य
गोरखपुर में CM योगी निकालेंगे भव्य तिरंगा यात्रा, 5 करोड़ घरों का लक्ष्य
स्वतंत्रता दिवस की शाम अयोध्या में निकलेगी रामलला की पालकी, तैयारियां तेज
स्वतंत्रता दिवस की शाम अयोध्या में निकलेगी रामलला की पालकी, तैयारियां तेज

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget