एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर, शोरूम से मोटर पार्ट्स पर करता था हाथ साफ

उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड पुलिस को जिस अपराधी की तलाश थी उसे मंगलवार को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया. वह दोनों राज्यों में कई लोगों को लाखों की चपत लगा चुका था.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शातिर चोर (Thief Arrested) को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस ने 9 लाख 40 हज़ार रुपये नगद और चोरी के मोटर पार्ट्स बरामद किए हैं. इसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चोरी की चार बड़ी घटनाओं का खुलासा किया है. जिनमें से तीन चोरियों का मुकदमा जनपद मुजफ्फरनगर में दर्ज हुआ था और एक चोरी की घटना का मुकदमा उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद  (Udham Singh Nagar) में दर्ज हुआ था. 

कई दिनों पुलिस को थी इस चोर की तलाश

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पचेंडा पुलिया के पास से चेकिंग के दौरान बरेली के रहने वाले इकराम उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से पुलिस ने नकद रुपये और मोटर पार्ट्स जब्त किए हैं. पुलिस ने इस शातिर चोर को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. पुलिस को इस अपराधी की लंबे समय से तलाश थी जो कि शोरूम से मोटर पार्ट्स चुराता था. एसएसपी विनीत जयसवाल ने बताया कि नई मंडी थाने की पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर सराहनीय काम किया है. उससे पूछताछ में अब तक चोरी की चार घटनाओं का खुलासा हुआ है जिसमें तीन चोरी की घटना जनपद मुजफ्फरनगर में हुई थी.

उधम सिंह नगर से चुराए थे 6 लाख रुपये

एसएसपी ने बताया कि यह एक शातिर किस्म का चोर है जो गाड़ियों के शोरूम में मोटर पार्ट्स की चोरी करता था और फिर उन्हें बेच दिया करता था. पूछताछ में यह भी बताया है कि मुजफ्फरनगर जनपद और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के अलावा भी इसने कई अन्य जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है. इकराम के खिलाफ नई मंडी पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है. इकराम पिछले चार साल से चोरी की वारदात में सक्रिय था.  उधम सिंह नगर से इसने छह लाख रुपये चुराए थे. 

ये भी पढ़ें -

Pilibhit: मंत्री जितिन प्रसाद ने अधिकारियों के साथ की बैठक, सड़क की खराब गुणवत्ता पर फटकारा

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत
जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget