एक्सप्लोरर

Mussoorie में 'नफरत छोड़ो संविधान बचाओ' अभियान, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने BJP पर लगाए बड़े आरोप

Uttarakhand Politics: प्रदीप टम्टा ने कहा, उत्तराखंड में कुछ समय से दलित, अल्पसंख्यक और कमजोर वर्गों के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं और हत्याएं की जा रही हैं, पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मसूरी (Mussoorie) में नफरत छोड़ो संविधान बचाओ अभियान (Nafrat Chhodo Samvidhan Bachao Yatra) के तहत पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा (Former Rajya Sabha MP Pradeep Tamta) और मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक डॉक्टर सुनीलम के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों और अल्मोड़ा नैनीताल उत्तरकाशी जौनसार के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा अंबेडकर चौक से शहीद स्थल तक यात्रा निकाली गई.

इससे पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा और मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक डॉ सुनीलम और अन्य दलित नेताओं द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर चौक पर अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इस मौके पर अंबेडकर अमर रहें व नफरत छोड़ो संविधान बचाओ के भी नारे लगाए गए. वहीं शहीद स्थल पर आम सभा का आयोजन किया गया जहां वक्ताओं ने प्रदेश और देश की बीजेपी सरकार पर देश में नफरत फैलाने के साथ देश को तोड़ने का आरोप लगाया.

क्या कहा पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने
इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि पूरे देश में नफरत और घृणा की बयार चल रही है जिसके खिलाफ पूरे देश में विभिन्न राजनीतिक और समाजिक संगठन भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं. मसूरी में भी नफरत छोड़ो संविधान बचाओ यात्रा निकाली जा रही है .

उन्होंने कहा कि पूरे उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से दलित, अल्पसख्यकों और कमजोर वर्गों के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं और हत्याएं की जा रही हैं, पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है. मसूरी के सुनील हत्याकांड के हत्यारे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. अल्मोड़ा में जगदीश हत्या कांड का भी पुलिस द्वारा खुलासा नहीं किया गया.
Mussoorie में 'नफरत छोड़ो संविधान बचाओ' अभियान, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने BJP पर लगाए बड़े आरोप

प्रदीप टम्टा ने कहा कि, हाल ही में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या कर दी गई लेकिन बीजेपी की सरकार इस दिशा में कोई काम नहीं कर रही. राज्य सरकार महिलाओं और दलितों पर हो रहे अत्याचार को रोकने में नाकामयाब रही है.

उन्होंने कहा कि देश में बीजेपी और संघ द्वारा नफरत और घृणा की दीवार बनाकर आपसी सौहार्द को तोड़ा जा रहा है. बीजेपी ने देश को तोड़ने के साथ ही संविधान को तोड़ने का काम किया है. किसान और नौजवान टूट रहा है. करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं. वहीं उद्योग तबाह हो रहे हैं.
Mussoorie में 'नफरत छोड़ो संविधान बचाओ' अभियान, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने BJP पर लगाए बड़े आरोप

क्या कहा पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने
मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने कहा कि, आजादी के महोत्सव पर नफरत छोड़ो संविधान बचाओ यात्रा देश के हर जिले में निकाली जा रही है. हम किसानों, मजदूरों, दलितों और आदिवासियों के सवाल यात्रा के माध्यम से रखने का काम कर रहे हैं .बेरोजगारी, महंगाई, भेदभाव, नागरिक अधिकारों का लगातार उल्लंघन हो रहा है लेकिन दिल्ली की सत्ता पर काबिज लोग हिंदू-मुसलमान और हिंदुस्तान-पाकिस्तान का नारा देकर देश में नफरत फैला रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि हम देश को जोड़ें. संविधान के तहत दिए गए अधिकारों को बचाया जाए जिसको लेकर लगातार यात्राएं निकाली जा रही हैं. लोगों को जागरूक किया जा रहा है. राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को विभन्न संगठनों द्वारा समर्थन दिया जा रहा है.  

'गीता में जिहाद' वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'कांग्रेस की मति मारी गई, हिंदुओं के प्रति नफरत और घृणा का भाव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget