एक्सप्लोरर

Mussoorie News: मसूरी में धूल फांक रही है 32 करोड़ में बनी मल्टीलेवल पार्किंग, पर्यटकों को नहीं मिल रहा फायदा

Multi Storey Parking: मसूरी ट्रेडर्स और फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि लोगों ने सरकार से मांग की है कि 32 करोड़ की लागत से बनी पार्किंग का संचालन करने के लिए  ठोस नीति अपनाई जाए.

Mussoorie News: पहाड़ों की रानी मसूरी में यातायात व्यवस्था और जाम के झाम से निजात दिलाने को लेकर उत्तराखंड सरकार मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में पार्किंग का निर्माण कर रही है परंतु उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा 32 करोड़ से निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग धूल फांक रही है. उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा तेरहवीं वित्त आयोग के अंतर्गत देहरादून मसूरी मार्ग में किक्रेंग पेट्रोल पंप के पास मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण कराया गया था .

29 मार्च 2015 को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 212 कारों की क्षमता वाली मल्टीलेवल कार पार्किंग का शिलान्यास किया था. इस पार्किंग का निर्माण 2 साल में पूरा किया जाना था परंतु लगातार विवादों में पार्किंग का निर्माण 2021 के अंत तक पूरा हुआ. 20 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्किंग का लोकार्पण किया परंतु सरकार द्वारा पार्किंग को संचालित किए जाने को लेकर बनाई गई नीति पूरी तरीके से फेल हो गई. 

उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने ठेकेदार को मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन का काम दिया परंतु ठेकेदार को भारी नुकसान होने के बाद ठेकेदार ने पार्किंग का संचालन बीच में ही छोड़ दिया और अब पार्किंग पूरी तरीके से बंद पड़ी हुई है. ऐसे में पार्किंग धूल फाक रही है जिसका फायदा ना तो स्थानीय लोगों को और ना ही देश-विदेश से मसूरी आने वाले पर्यटकों को मिल रहा है.

32 करोड़ की लागत से बनी है पार्किंग
मसूरी ट्रेडर्स और फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल और सभासद जसवीर कौर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मसूरी में जाम के झाम से निपटने के लिए पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है. पार्किंग से शहर तक आने के लिए सरकार द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है. हाल ही में ही पार्किग का संचालन करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा शटल सेवा पार्किंग से मसूरी शहर तक शटल सेवा शुरू की गई थी जो पूरी तरीके से फेल हो गई. मसूरी में लगातार लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन और सरकार पूरी तरीके से फेल है सवाल उठता है कि सरकार द्वारा बिना सोचे समझे ₹32 की लागत से पार्किंग का निर्माण करा दिया गया है, जो सफेद हाथी साबित हो रहा है. 

मसूरी ट्रेडर्स और फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि मसूरी में 32 करोड़ की लागत से बनी पार्किंग का संचालन करने के र्लिए  ठोस नीति अपनाई जाए जिससे  स्थानीय लोगों के साथ देश विदेश से मसूरी आने वाले पर्यटकों को इसका लाभ दिलवाया जा सके.

जिलाधिकारी देहरादून सोनिका सिंह ने कहा कि मसूरी देहरादून मार्ग किक्रेंग पेट्रोल पंप के पास निर्मित पार्किंग के संचालन के लिये प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है और पर्यटन विभाग द्वारा किसी ठेकेदार को पार्किंग संचालन का कार्य दिया गया है, वह पार्किंग को संचालन किये जाने को लेकर जल्द सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक कर कार्य योजना बनाई जायेगी.

यह भी पढ़ें:-

Eid-ul-fitr 2023: ईद पर प्रयागराज में हाई अलर्ट! मस्जिदों पर रखी जा रही पैनी नजर, सड़क पर नमाज पर भी रोक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगाई बनेगी यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
महंगाई होगा यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget