एक्सप्लोरर

23 मई को मुस्लिम परिवार के घर गूंजी किलकारियां, मां ने बच्चे का नाम रख दिया नरेंद्र मोदी

बीते गुरुवार (23मई) को पत्नी मैनाज बेगम ने बेटे को जन्म दिया। अगले दिन यानी शुक्रवार (24 मई) को बच्चे का नाम रखने की बात चली तो पत्नी मैनाज बेगम ने ससुराल वालों को चौंका दिया। उसने बच्चे का नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी रखने की बात कही।

गोंडा, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। पीएम मोदी के व्यक्तित्व से मुस्लिम भी काफी प्रभावित हो रहे हैं। खुद से पहले राष्ट्र के बारे में सोचने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थकों में 23 मई को परिणाम आने के बाद बेहद खुशी थी। कहीं, गुलाल उड़ाया जा रहा था तो कहीं फूलों की बारिश हो रही थी। इसी बीच गोंडा जिले में एक अलग नजारा देखने को मिला। यहां के वजीरगंज के एक मुस्लिम परिवार के आंगन में बच्चे की किलकारियां गूंज उठीं। यहां के मुस्ताक अहमद पुत्र मोहम्मद इदरीस पत्नी मैनाज बेगम और दो बेटियों मन्तशा बेगम(8) व जोया फातमा(4) के साथ रहते हैं। मुस्ताक दुबई में पीओपी का काम करते हैं। चार महीने से वहीं है।

पति से ली रजामंदी

बीते गुरुवार (23मई) को पत्नी मैनाज बेगम ने बेटे को जन्म दिया। अगले दिन यानी शुक्रवार (24 मई) को बच्चे का नाम रखने की बात चली तो पत्नी मैनाज बेगम ने ससुराल वालों को चौंका दिया। उसने बच्चे का नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी रखने की बात कही। पहले तो ससुराल वालों ने बहू के फैसले पर सहमती नहीं जताई। इसके बाद उसने दुबई में नौकरी कर रहे पति मुस्ताक अहमद से मोबाइल पर रजामंदी ली। उसके बाद बच्चे का नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी रखने का निर्णय हुआ।

मोहम्मद नरेंद्र मोदी...

मैनाज बेगम ने डीएम के नाम एक शपथ पत्र बनवाया है। इसे ससुर मोहम्मद इदरीस ने डीएम के कैम्प कार्यालय में शुक्रवार को रिसीव करा दिया। नोटरी शपथपत्र में बच्चे का नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी लिखाया गया। वहीं, बच्चे के बाबा मोहम्मद इदरीस ने बताया कि बच्चे के नाम में मोहम्मद जोड़कर मोहम्मद नरेंद्र मोदी किया जाएगा।

23 मई को मुस्लिम परिवार के घर गूंजी किलकारियां, मां ने बच्चे का नाम रख दिया नरेंद्र मोदी

मोदी जी अच्छा काम कर रहे हैं

प्रसूता मैनाज बेगम कहती हैं कि वो नरेन्द्र मोदी जी के बारे में देखती सुनती आ रही हैं। वो कहती हैं मोदी जी अच्छा काम कर रहे हैं, वे दोबारा आए तो उनके लिए बच्चे का नामकरण एक तोहफा भर है। मैनाज ने कहा कि तीन तलाक पर कानून बनाकर मोदी जी ने मुस्लिम महिलाओं को बड़ा सहारा दिया है। वहीं, मैनाज के ससुर इदरीस ने कहा कि मोदी जी के प्रति उनकी खुद भी व्यक्तिगत आस्था है, समाज क्या कहेगा के सवाल पर बोले यह पारिवारिक फैसला है, कोई दखल नहीं दे सकता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget