एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: अतीक और अशरफ की हत्या एक महीने बाद भी नहीं मिले इन सवालों के जवाब, SIT को अब भी इस अहम रिपोर्ट का इंतजार

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, हालांकि अभी तक जांच एजेंसियां किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी हैं.

Atiq Ahmed Murder News: माफिया अतीक अहमद और अशरफ शूटआउट केस को आज एक महीना पूरा हो गया है. हालांकि एक महीने बाद भी जांच एजेंसियां किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची हैं. 15 अप्रैल को पुलिस कस्टडी में  अतीक और अशरफ की हत्या हुई थी.

मामले की जांच एस आई टी और न्यायिक जांच आयोग कर रहा है. एसआईटी को अभी एफएसएल की जांच रिपोर्ट का इंतजार है. माफिया अतीक अहमद और अशरफ , उमेश पाल शूटआउट केस में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए थे. मेडिकल कराने के लिए ले जाने के दौरान हत्या हुई थी.  दोनों की रात 10:35 बजे काल्विन अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

मौके से ही तीन शूटर्स को पकड़ लिया गया था. तीनों शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या 25 मई तक ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड पर प्रतापगढ़ जेल में बंद हैं.

पुलिस तीनों शूटर्स को चार दिन की कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कर चुकी है लेकिन इस शूटआउट के पीछे कौन है, जांच एजेंसियों के लिए अभी तक यह अबूझ पहेली बना हुआ है.

अतीक की दबंगई का एक और मामला आया सामने...
दूसरी ओर  माफिया अतीक अहमद की दबंगई का एक और मामला आया सामने आया है. करीबियों के जरिए डेढ़ सौ वर्ग गज जमीन पर धोखाधड़ी कराई थी. साल भर पहले फोन पर धमकी देते हुए कहा था कि - 'पैसा भूल जाओ, नहीं तो जिस जमीन के लिए लड़ रहे हो, उसी जमीन पर तुम्हारी कब्र खुद जाएगी.'

साबरमती जेल से अतीक अहमद ने फोन पर  पीड़ित को धमकी दी थी. पीड़ित विकास बख्शी की शिकायत पर अतीक अहमद से जुड़े 8 करीबियों के खिलाफ नामजद एफ आई आर दर्ज की गई है. केस  प्रयागराज के धूमनगंज थाने में दर्ज हुआ है .

लेखपाल कैलाश किशोर मिश्र, उसके पिता अयोध्या प्रसाद, भाई गुलशन मिश्र, मां श्यामा देवी और फरमूद, असीम हलदर, अमर सिंह व जयप्रकाश मिश्र के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. आरोपी लेखपाल और उसके परिवार के साथ ही अन्य लोगों ने पीड़ित विकास बख्शी को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की जमीन अपनी बताकर बेच दी थी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सनातन को मिटाने का प्रयास करने वाले मिट्टी में मिल चुके...', वाराणसी में बोले CM योगी आदित्यनाथ
'सनातन को मिटाने का प्रयास करने वाले मिट्टी में मिल चुके...', वाराणसी में बोले CM योगी आदित्यनाथ
यूपी के मदरसे में 'मेड इन पाकिस्तान' पंखा मिलने से मचा हड़कंप, हिरासत में मदरसा प्रबंधक
यूपी के मदरसे में 'मेड इन पाकिस्तान' पंखा मिलने से मचा हड़कंप, हिरासत में मदरसा प्रबंधक
'अब बहुत हो गया सपा को वोट देते हुए...', मौलाना शहाबुद्दीन ने मुसलमानों को दिया बड़ा संदेश
'अब बहुत हो गया सपा को वोट देते हुए...', मौलाना शहाबुद्दीन ने मुसलमानों को दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में सुहावने मौसम से बढ़ी नैनीताल की रौनक, वीकेंड पर 15 हजार से ज्यादा पहुंचे पर्यटक
उत्तराखंड में सुहावने मौसम से बढ़ी नैनीताल की रौनक, वीकेंड पर 15 हजार से ज्यादा पहुंचे पर्यटक

वीडियोज

Somnath Amrit Mahotsav: PM Modi ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद | Gujarat | BJP | Breaking
Somnath Amrit Mahotsav: Air Force planes created a 'heart' from smoke during Somnath festival
Thalapathy Vijay Car Collection, Swift से BMW i7 तक | Actor से Leader की Journey #vijay #autolive
Top 3 Hyundai cars in India over 30 years including Creta, Santro and more | #hyundai #autolive
Driving a Porsche 911 GTS Hybrid to have a Vada Pav in Mumbai | #porsche #porsche911 #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सीटों की संख्या 850 करने को शशि थरूर ने बता दिया मजाक, कहा- चीन जैसा...
लोकसभा में सीटों की संख्या 850 करने को शशि थरूर ने बता दिया मजाक, कहा- चीन जैसा...
इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ बड़ा एक्शन! X अकाउंट को भारत में किया गया बैन
इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ बड़ा एक्शन! X अकाउंट को भारत में किया गया बैन
'कोई ताकत भारत को...', सोमनाथ से पीएम मोदी ने दुनिया को दिया अग्रेसिव मैसेज
'कोई ताकत भारत को...', सोमनाथ से पीएम मोदी ने दुनिया को दिया अग्रेसिव मैसेज
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
थलापति विजय के पास कितना सोना? पत्नी संगीता के पास है इतने करोड़ की जूलरी
थलापति विजय के पास कितना सोना? पत्नी संगीता के पास है इतने करोड़ की जूलरी
Explained: राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्मों पर कैसे लगेगा पांच विधानसभा चुनावी नतीजों का 'मरहम'
राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्म पर विधानसभा चुनावी नतीजों का मरहम
Video: पैसे निकालने पहुंचा शख्स तो एटीएम में चल रहा था सैलून, वीडियो देख घूमा यूजर्स का माथा, ले लिए मजे
Video: पैसे निकालने पहुंचा शख्स तो एटीएम में चल रहा था सैलून, वीडियो देख घूमा यूजर्स का माथा, ले लिए मजे
Overhydration Risk: क्या गर्मी में सिर्फ पानी पीना है खतरनाक? डॉक्टर से जानें चौंकाने वाला सच
क्या गर्मी में सिर्फ पानी पीना है खतरनाक? डॉक्टर से जानें चौंकाने वाला सच
Embed widget