एक्सप्लोरर

Munawwar Rana News: बेटे तबरेज की गिरफ्तारी पर बोले शायर मुनव्वर राणा- हिंदुस्तान में रहने का हक अदा हो गया

Munawwar Rana News: बेटे तबरेज राणा की गिरफ्तारी के बाद मुनव्वर राणा की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं.

Tabrez Rana Arrested by Police: मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) ने बेटे तबरेज राणा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. मुनव्वर राणा ने तबरेज की गिरफ्तारी के लिए आई पुलिस की टीम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. मुनव्वर ने आरोप लगाया है कि जब पुलिस उनके घर तबरेज की गिरफ्तारी के लिए आई थी तो तबरेज ने ही दरवाजा खोला था. पुलिस ने घर के अंदर घुसते ही तबरेज को उसकी मां, पत्नी और बच्चों के सामने ही पीटना शुरू कर दिया. मुनव्वर ने कहा कि मेरा बेटा कहीं फरार नहीं था. उसे पुलिस ने कभी नहीं बुलाया. इसलिए वो खुद भी थाने नहीं गया. अगर पुलिस उसे बुलाती तो वो उनके पास जरूर जाता. 

"हिंदुस्तान में रहने का हक अदा हो गया"
मुनव्वर ने आगे कहा कि मैंने 21 किताबें लिखी. आधे देशों में घूमा. अपने हिंदुस्तान का नाम रोशन किया और ये सलूक हुआ. हिंदुस्तान में रहने का हक अदा हो गया है. राणा ने कहा कि एक एमपी के बेटे ने खुद पर हमला करवाया तो उस एमपी को मंत्री बना दिया गया. अगर यही आरोप मेरे बेटे पर हैं तो मुझे मंत्री बना देना चाहिए. मुनव्वर ने कहा कि एक मंत्री ने मेरा एनकाउंटर कराने का बयान दिया और वो खुलेआम घूम रहा है. उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. मैं अब न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाउंगा.

चाचा को फंसाने के आरोप में तबरेज गिरफ्तार
बता दें कि पुलिस ने तबरेज को अपने चाचा को फंसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. तबरेज पर आरोप है कि उसने अपने चाचा को फंसाने के लिए खुद पर ही गोली चलवाई थी. सीसीटीवी फुटेज में शूटर के साथ तबरेज राणा देखे गए थे. इससे पहले, पुलिस ने बताया था कि तबरेज ने खुद पर गोली चलवाकर अपने चाचा को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची थी. तबरेज अपने चाचा को संपत्ति विवाद में फंसाना चाहता था.

ये भी पढ़ें:

चार दिवसीय दौरे पर आज यूपी आ रहे हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जानें कार्यक्रम

विधानसभा चुनाव से पहले किसानों के लिए यूपी सरकार ने खोला पिटारा, सीएम योगी ने किए बड़े एलान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget