एक्सप्लोरर

UP Election: कल बीजेपी में शामिल होंगी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव, सीएम योगी रहेंगे मौजूद

UP Elections: मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव कल सुबह बीजेपी में शामिल होंगी. वो कल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होंगी

UP Assembly Election 2022: मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव कल सुबह बीजेपी में शामिल होंगी. वो कल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होंगी. कुछ दिनों पहले ही अखिलेश यादव से पूछा गया था कि अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है. इस पर अखिलेश यादव ने कहा था कि ये परिवार का मामला है और परिवार में सब कुछ ठीक है.

अपर्णा यादव बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगी. अपर्णा यादव कल सुबह 10 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी. इससे कुछ दिन पहले भी उनके बीजेपी ज्वाइन करने की खबरें थीं, लेकिन तब कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण अकेले ही बीजेपी में शामिल हुए थे. हालांकि अब तय हो गया है कि कल अपर्णा आधिकारिक तौर पर बीजेपी में चली जाएंगी.

साल 2017 में सपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव

अपर्णा यादव ने 2017 का विधानसभा चुनाव लखनऊ कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था. उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. उनके लिए अखिलेश यादव ने प्रचार भी किया था. जोशी के सांसद चुने जाने के बाद हुए उपचुनाव में भी बीजेपी ने यह सीट जीत ली थी. 

प्रतीक यादव की पत्नी हैं अपर्णा

बता दें कि अपर्णा मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं. उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक पत्रकार रहे हैं. समाजवादी पार्टी की सरकार में उन्हें सूचना आयुक्त बनाया गया था. वहीं उनकी मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं.

 ये भी पढ़ें :-

UP Election: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने की दो और उम्मीदवारों की घोषणा, जानिए- किसे मिला टिकट?

UP Election 2022: कुंडा के विधायक राजा भैया के जुड़वां बेटे चुनाव प्रचार में उतरे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget