एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कुंडा के विधायक राजा भैया के जुड़वां बेटे चुनाव प्रचार में उतरे

कुंडा विधायक सीट से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह के जुड़वा बेटे अब चुनाव में अपने पिता के जनसत्ता दल के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. दोनो बेटे नेताओं के साथ चर्चा में भाग ले रहे हैं.

kunda Assembly Election: राजा भैया के नाम से मशहूर निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह के जुड़वा बेटे अब चुनाव में अपने पिता के जनसत्ता दल के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. बेटे शिवराज प्रताप सिंह और ब्रजराज प्रताप सिंह इंटरमीडिएट के छात्र हैं और ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में पढ़ते हैं.

राजनीतिक गतिविधियों में दिख रहे सक्रिय
दरसल महामारी के कारण स्कूल बंद है, राजा भैया के जुड़वा बेटे पिछले एक महीने से प्रतापगढ़ में घर पर हैं. दोनों बेटों को कुंडा में उनके राजसी घर में होने वाली राजनीतिक गतिविधि में सक्रिय रूप से भाग लेते देखा जा सकता है.

चर्चा में ले रहें हैं भाग
राजाभैया के एक सहयोगी ने कहा कि राजा भैया जो कहते हैं उसे ध्यान से सुनते हैं, वे पार्टी के अन्य नेताओं के साथ चर्चा में भाग लेते हैं और राजनीति के नियमों को समझने की कोशिश करते हुए देखे जा सकते हैं. उनकी उपस्थिति ने उन लोगों में एक उत्साह पैदा कर दिया है जो युवा पीढ़ी को अपने बीच देखने के लिए उत्साहित हैं.

कुंडा सीट से लड़ रहे है चुनाव
राजा भैया अपनी कुंडा सीट से जनसत्ता दल के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. वह इस सीट से 1993 से लगातार जीत रहे हैं . उन्होंने 1997 में कल्याण सिंह की सरकार और फिर 2003 में मुलायम सिंह की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है.

कुंडा के अलावा बाबागंज सीट पर भी है राजा भैया की विशेष पकड़
आपको बता दें कि कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के चुनाव चिह्न पर मैदान में होंगे. विधायक रघुराज प्रताप सिंह कुंडा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज करते चले आ रहे हैं. कुंडा के अलावा बाबागंज विधानसभा सीट पर भी उनका दखल है. उनके समर्थन से तीन बार से विनोद सरोज विधायक निर्वाचित हुए हैं. इससे पहले विधायक विनोद के पिता रामनाथ सरोज भी दो बार विधायक निर्वाचित हो चुके थे.

यह भी पढ़ें-

UP Election: UP Election: बीजेपी की सेफ सीट मानी जाती है लखनऊ की ये सीट, टिकट के लिए दिलचस्प हुई लड़ाई, मैदान में ये दिग्गज

IPL 2022: आईपीएल की टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, इस भारतीय बल्लेबाज को कप्तानी मिलना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
Delhi Rain: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
दिल्ली: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget