एक्सप्लोरर

Mulayam Singh Yadav: सपा MP शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा- 'समाज को जोड़ना चाहते थे मुलायम सिंह, बेटा भी सबको लेकर चले'

समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि मुलायम सिंह यादव समाज को जोड़ना चाहते थे और मेरी दुआ है कि उनके बेटे अखिलेश यादव भी सबको लेकर चलें.

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद सपा सांसद शफीकुर्रहमान वर्क ने कहा कि उनके गुजर जाने से जनता को बहुत तकलीफ हुई है. शफीकुर्रहमान ने कहा कि मुलायम सिंह समाज को जोड़ना चाहते थे. हम यही दुआ करते हैं कि उनके बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी लोगों को जोड़कर चलें. 

पूरा परिवार समाजवादी को मजबूत करे - शफीकुर्रहमान 

शफीकुर्रहमान ने कहा, ' हम यही दुआ करते हैं कि उनके बेटे अखिलेश यादव जिनके हाथ समाजवादी की कमान है, वह भी सबको जोड़कर चलें, सबको मिलाकर चलें और उनके भाई प्रोफेसर रामगोपाल यादव जी इनके साथ हैं, लेकिन शिवपाल जी से मनमुटाव है तो मैं चाहूंगा कि सारे खानदान के लोग समाजवादी को मजबूत करेंगे, सब मिलकर काम करेंगे तो इसका और अच्छा असर पड़ेगा. समाजवादी को ताकत मिलेगी. यह मेरी दिली ख्वाहिश है. यह काम हो जाए तो यह समाज के लिए भी अच्छा होगा और उनके घर के लिए भी अच्छा होगा.'

Mulayam Singh Yadav Death: उत्तराखंड बनने के विरोधी नहीं पक्षधर थे मुलायम सिंह यादव, 1989 में खुद भेजा था पहला प्रस्ताव

प्रैक्टिकल नेता थे मुलायम सिंह - शफीकुर्रहमान

सांसद शफीकुर्रहमान संभल से सांसद हैं. उन्होंने समाजवादी पार्टी में संभल के लोगों के योगदान का जिक्र करते हुए कहा, 'यह सच्चाई है कि संभल हमेशा उनके साथ रहा. किसी प्रोग्राम की जरूरत पड़ी दिल्ली में या लखनऊ में, जब भी उन्होंने कॉल कर बुलाया तो हम लोग संभल से गाड़ियां वहां पर पहुंच जाते थे और हमेशा उनका साथ दिया. मुलायम सिंह एक किसान नेता थे. वो किसानों के हमदर्द थे, उन्होंने हमेशा गरीबों का काम किया और गरीबों के काम आए. हिंदू-मुस्लिम को जोड़ने का काम किया. वह नाम के नेता नहीं बल्कि प्रैक्टिकल नेता थे,  उन्होंने यह साबित करके दिखाया कि वह समाज को जोड़ना चाहते हैं हिंदुस्तान को ऊपर ले जाना चाहते हैं. आज वो दुनिया में नहीं है लेकिन उन्होंने जो काम किए हैं, जो यहां की जनता के लिए काम किया है, आज उनके गुजर जाने का लोगों को बहुत ज्यादा दुख है.'

ये भी पढ़ें -

Mulayam Singh Yadav Death: मुलायम सिंह यादव को आखिर क्यों बुलाया जाने लगा 'धरतीपुत्र'? जानें इसके पीछे की वजह

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget