एक्सप्लोरर

पुत्र अखिलेश संग मुलायम सिंह यादव ने मनाया अपना 81वां जन्मदिन, 81 किलो का लड्डू बांटा गया

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 81वां जन्मदिन मनाया गया। इस खास मौके पर सपा अध्यक्ष और उनके पुत्र अखिलेश यादव मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के कई बड़े नेता थे

लखनऊ, एबीपी गंगा। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 81वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान 81 किलो का लड्डू केक के रूप में काटा गया। समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में यह कार्यक्रम रखा गया। हालांकि इस जश्न के दौरान शिवपाल सिंह यादव नहीं थे। अखिलेश को लेकर शिवपाल के हालिया बयान को देखते हुये ये माना जा रहा था कि जन्मदिवस के मौके पर हो सकता है वे साथ दिखे।

मुलायम ने अपने 81 वें जन्मदिवस पर पार्टी राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को कामयाबी का मंत्र देते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि आज उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है, लेकिन इस मौके पर वह यह कहना चाहते हैं कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता भी अपने-अपने गांव में किसी गरीब का जन्मदिन मनाएं। वह तभी समझेंगे कि उनका जन्मदिन मनाने का उद्देश्य सफल हो गया है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता गरीबों के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ मजबूत आवाज बनें। इससे जनता को यह विश्वास होगा कि सिर्फ सपा ही गरीबों को सम्मान देती है। साथ ही इससे सपा का मान और सम्मान भी बढ़ेगा। सपा संस्थापक ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि बुंदेलखंड में एक महिला ने एक संगठन बनाया था जिसने गरीबों को त्योहार मनाने में मदद की थी। उसने बाद में बुंदेलखंड में सपा को वोट दिलाने में काफी मदद की थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ता जब किसी गरीब का जन्मदिन मनाने का निर्णय करें तो उस कार्यक्रम में उन्हें भी आमंत्रित करें। वह उसमें जरूर शिरकत करेंगे।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुवार शाम दिल्ली से लखनऊ लौट आए। आज उनके जन्मदिन पर पार्टी ने पूरे प्रदेश में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित करने का निश्चय किया है। इस बीच खबर है कि मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सैफई में रहेंगे। वह यहां होने वाले दंगल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनकी पार्टी लखनऊ में भी कार्यक्रम का आयोजन करेगी। आपको बता दें कि शिवपाल यादव ने हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से हाथ मिलाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा था, 'हम चाहते हैं नेता जी के जन्मदिन पर परिवार में एकता बढ़ जाए तो अच्छा है। हमारा प्रयास है भतीजा समझ लेगा तो सरकार बना लेगा, मुख्यमंत्री हमें तो बनना नहीं है।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget