एक्सप्लोरर

माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, संपत्ति कुर्की का भी आदेश

UP News: पुलिस द्वारा विवेचना के बाद मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के खिलाफ फरार होने की स्थिति में आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. मामले में अन्य आरोपी न्यायालय में हाजिर हो रहे हैं.

गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट राजीव कुमार वत्स ने माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है. इसके साथ ही उनकी संपत्ति को कुर्क करने का नोटिस भी जारी किया गया है.

अदालत ने आफसा अंसारी की पेशी के लिए आगामी 1 सितंबर की तारीख नियत की है. पूरा मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की तहरीर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. इस केस में आफसा अंसारी के अलावा अनवर सहजाद, सरजीत रजा उर्फ आतिफ रजा, रविंद्र नारायण सिंह और जाकिर हुसैन उर्फ विक्की को भी आरोपी बनाया गया था.

बार-बार कोर्ट में अनुपस्थित रही हैं आफसा अंसारी

पुलिस द्वारा विवेचना के बाद मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के खिलाफ फरार होने की स्थिति में आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. मामले में अन्य आरोपी न्यायालय में हाजिर हो रहे हैं, लेकिन आफसा अंसारी बार-बार कोर्ट में अनुपस्थित रही हैं.

गैंगस्टर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया

इसी को आधार बनाकर विशेष गैंगस्टर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए संपत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

आफसा अंसारी के खिलाफ के खिलाफ कई मामले हैं दर्ज

बता दें कि माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के खिलाफ गाजीपुर, मऊ, और लखनऊ में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जबरन वसूली और आपराधिक धमकी के मामले भी शामिल हैं. इससे पहले गाजीपुर पुलिस ने आफसा अंसारी के आर्थिक सहयोगी और विकास कंस्ट्रक्शन में उनके पार्टनर रहे रविंद्र नारायण सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने रविंद्र नारायण सिंह की संगठित अपराध से अर्जित एक भूसंपत्ति को कुर्क किया है.

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, CM योगी ने जताया दुख

Input By : राहुल सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी
पहाड़ों के नीचे छिपी गर्मी से बनेगी बिजली! गंगनानी में 10MW का प्लान, 3 करोड़ से खुलेगा धरती का राज
पहाड़ों के नीचे छिपी गर्मी से बनेगी बिजली! गंगनानी में 10MW का प्लान, 3 करोड़ से खुलेगा धरती का राज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget