एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari News Live: मुख्तार अंसारी से मिलने बांदा पहुंचे अफजाल अंसारी, योगी सरकार को कहा थैंक्स, किया बड़ा दावा

Mukhtar Ansari Health Live Updates: बाहुबली मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में तबीयत बिगड़ गई है. बीते दिनों मुख्तार ने खुद को जहर देने का आरोप भी लगाया था.

Key Events
Mukhtar ansari live updates afzal ansari brother claimed to be poisoned in banda jail Mukhtar Ansari News Live: मुख्तार अंसारी से मिलने बांदा पहुंचे अफजाल अंसारी, योगी सरकार को कहा थैंक्स, किया बड़ा दावा
Mukhtar ansari live updates
Source : PTI/ANI/ABP

Background

Mukhtar Ansari Health Live: उत्तर प्रदेश स्थित बांदा जेल में कैद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई है. बीते दिनों मुख्तार ने शिकायत भी की थी कि उन्हें इस बात का शक है कि बांदा जेल में उनको जहर दिया जा रहा है. मुख्तार ने जेल प्रशासन पर खुद को स्लो प्वाइजन देकर जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया था.

उधर, उनके बेचे उमर अंसारी ने सोशल मीडिया साइट फेसुबक पर पोस्ट कर मुख्तार अंसारी के लिए दुआ करने की बात कही है. उमर अंसारी ने लिखा- आवश्यक सूचना . 26/03/2024 
मेरे अब्बा जनाब मुख़्तार अंसारी साहब को बाँदा मेडिकल कॉलेज के I.C.U में अभी 1 घंटा पहले भर्ती कराया गया है . उनकी हालत बहुत गम्भीर है . आप सब उनके लिये दुआ और प्रार्थना करे .-उमर अंसारी पुत्र मुख़्तार अंसारी

सूत्रों के मुताबिक, कड़ी सुरक्षा के बीच अंसारी को अस्पताल लाया गया. अधिकारियों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि वह अभी अस्पताल में हैं. पुलिस प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया है.

कुछ दिन पहले मुख्तार अंसारी ने कहा था कि उनकी जान को खतरा है. उन्होंने आशंका जताई थी कि जेल में उन्हें धीमा जहर दिया जा रहा है. इस मामले में लापरवाही बरतने पर बांदा जेल के जेलर और दो डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया गया. साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की गयी.

एंबुलेंस मामले में मुख्तार अंसारी को पिछले गुरुवार को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचे और अपने वकील के जरिए जज को अर्जी भेजकर कहा कि बांदा जेल में उनकी जान को खतरा है.

मुख्तार अंसारी ने पत्र में लिखा था कि 19 मार्च को उन्हें जो खाना दिया गया था उसमें कोई जहरीला पदार्थ मिलाया गया था. इसे खाने के बाद वह बीमार पड़ गये.

उन्होंने पत्र में लिखा था कि खाना खाने के बाद उनके हाथ-पैर की नसों में तेज दर्द होने लगा और फिर उनके हाथ-पैर ठंडे होने लगे.

इससे पहले 13 मार्च को बांदा जेल में बंद अंसारी को 36 साल पुराने गाजीपुर फर्जी हथियार लाइसेंस मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी.

 

17:14 PM (IST)  •  26 Mar 2024

उमर अंसारी ने कहा- सरकार पर भरोसा नहीं

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य पर उमर अंसारी ने कहा कि मै अपने पिता से मिलने आया था लेकिन मुझे अपने पिता से भी मिलने नहीं दिया गया कल मै फिर आऊंगा और यही चाहूंगा की कल मेरी उनसे मुलाकात हो जाए.

मुझे तो सरकार द्वारा ही बुलाया गया था लेकिन फिर भी मुझे मिलने नहीं दिया गया. जेल में ही उनको जहर देने का काम किया गया है.

पूरी दुनिया देख रही है , मेरी यही कामना है की जल्द उनकी तबियत सही हो जाए. हमको सरकार पर भरोसा नहीं है हमें ऊपर वाले पर भरोसा है.

16:35 PM (IST)  •  26 Mar 2024

अफजाल ने कहा- जा सकती थी जान

बांदा (यूपी): अफजल अंसारी (गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का भाई) गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की स्वास्थ्य स्थिति पर - मेडिकल बुलेटिन आपको मिला है उसके आधार पर अभी इतना ही कहना है की अभी वह ICU में भर्ती है वह होश में हैं उनका कहना है की उनके खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया गया है यह दूसरी बार है इससे पहले भी उनको जहर दिया गया था , हम सरकार के शुक्रगुजार है की उनको कम से कम इस बार इलाज तो मिला नहीं तो उनकी जान भी जा सकती थी. मुख्तार अंसारी अभी सही से बोल भी नहीं पा रहे है. मीडिया चला रहा है की रमजान में रोज़े की वजह से ऐसा हुआ है ऐसा नहीं है. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई
लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget