एक्सप्लोरर

UP Eelction 2022: मऊ सदर सीट से 5 बार से विधायक हैं मुख्तार अंसारी, सियासी इतिहास है बेहद दिलचस्प

Mukhtar Ansari Politics: मऊ जिले की सदर सीट से लगातार पांच बार विधायक रहे मुख्तार अंसारी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं. वो ओपी राजभर की पार्टी के चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.

Mukhtar Ansari Politics: मऊ जिले की सदर सीट पर एक बार फिर से बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) ने ताल ठोकना शुरू कर दिया है, मुख्तार अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर उनका अच्छा खासा दबदबा रहा है. वो लगातार इस सीट से 5 बार विधायक रह चुके हैं और अब छठी बार फिर से मैदान में हैं. इस सीट पर मुख्तार का सियासी इतिहास भी बेहद दिलचस्प रहा है. भले ही उन्होंने यहां से लगातार पांच बार जीत दर्ज की हो लेकिन वो कभी एक पार्टी के नहीं रहे. हर बार उन्होंने एक नए दल के साथ चुनाव लड़ा है.

मुख्तार अंसारी का सियासी सफर

मुख्तार अंसारी का इतिहास हर चुनाव में अलग-अलग पार्टियों या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ने का रहा है. वो लगातार किसी एक दल से चुनाव नहीं लड़े. इसकी एक वजह ये है कि उन्हें राजनीति का अच्छा मौसम विज्ञानी भी कहा जाता है, परिस्थितियों के हिसाब से जिसकी हवा होती है समयानुसर वो पाला बदलकर अपनी जीत सुनिश्चित करने के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं. उनकी लगातार जीत के पीछे भी उनकी यही रणनीति काम करती है.

- मुख्तार अंसारी 1996 में पहली बार बसपा के टिकट पर जीतकर विधानसभा में आए.

- दूसरी बार उन्होंने पाला बदलकर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत गए

- तीसरी बार मुख्तार अंसारी एक बार फिर बीएसपी में आ गए और चुनाव जीता. लेकिन बाद में मायावती ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया.

- मुख्तार अंसारी ने कौमी एकता दल नाम से पार्टी बनाई और चौथी बार फिर जीत हासिल की 

- पांचवी बार उन्होंने शिवपाल यादव के कहने पर अपनी पार्टी का सपा में विलय कर लिया, लेकिन अखिलेश ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया. इसके बाद वो फिर बसपा में चले गए चुनाव में जीत हासिल की.

अब 2022 विधानसभा चुनाव में मुख्तार अंसारी समाजवादी पार्टी के गठबंधन करके चुनाव लड़ रही ओपी राजभर की पार्टी के टिकट से मैदान में आ गए हैं. उन्होंने सदर विधानसभा से 2 सीटों में पर्चा खरीद कर चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी बरी, कांग्रेस बोली- बीजेपी का अन्याय और अत्याचार हारा
राहुल गांधी बरी, कांग्रेस बोली- बीजेपी का अन्याय और अत्याचार हारा
मायावती को 5वीं बार CM बनाने का संकल्प, आशुतोष पाठक निकालेंगे गंगाजल यात्रा
मायावती को 5वीं बार CM बनाने का संकल्प, आशुतोष पाठक निकालेंगे गंगाजल यात्रा
सीएम को देख मुस्कुराया मासूम, चॉकलेट पाकर खिलखिला उठा
सीएम को देख मुस्कुराया मासूम, चॉकलेट पाकर खिलखिला उठा
यूपी चुनाव: आकाश आनंद बचा पाएंगे BSP की सियासी जमीन? मायावती ने दिया बड़ा काम
यूपी चुनाव: आकाश आनंद बचा पाएंगे BSP की सियासी जमीन? मायावती ने दिया बड़ा काम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget