एक्सप्लोरर

सीएम को देख मुस्कुराया मासूम, चॉकलेट पाकर खिलखिला उठा

'जनता दर्शन' के दौरान मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह 'जनता दर्शन' में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही है. ऐसे में अधिकारी सबकी समस्याओं का समाधान करते हुए जन कल्याण और नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाने के सरकार के संकल्प की पूर्ति करें. इसके अनुरूप हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए.

'जनता दर्शन' के दौरान मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं. सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए संकल्पित है. 

निर्बल को उजाड़ने वाले बख्शे न जाएं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध कब्जा करने वाले, निर्बल लोगों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं. उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. यदि जमीन जायदाद से जुड़ा विवाद पारिवारिक हो तो संबंधित पक्षों को बैठाकर आपसी संवाद से निस्तारण कराने का प्रयत्न करें. राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को मुख्यमंत्री ने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए. संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए हर पीड़ित की मदद की जाए. जो लोग किन्हीं कारणों से सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें इसका लाभ दिलाया जाए.

जनता दर्शन में मां के साथ आए एक बच्चे से मुख्यमंत्री ने अपनत्व के साथ बातचीत की, इस पर मासूम मुस्कुराने लगा. मुख्यमंत्री ने उसे चॉकलेट दी तो खिलखिलाकर उसने तुरंत चॉकलेट ले ली. मुख्यमंत्री व बच्चे के बीच अत्यंत आत्मीय वार्तालाप सुनकर वहां मौजूद सभी लोग आनंदित हो उठे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: आकाश आनंद बचा पाएंगे BSP की सियासी जमीन? मायावती ने दिया बड़ा काम
यूपी चुनाव: आकाश आनंद बचा पाएंगे BSP की सियासी जमीन? मायावती ने दिया बड़ा काम
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
अमेठी: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत; पिता भी घायल
अमेठी: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत; पिता भी घायल
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget