एक्सप्लोरर

UP News: मुख्तार अंसारी के करीबी 'विक्की' की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच में एंट्री, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Ghazipur News: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक ठाकुर राजा रईस ने कहा कि हम उन मुसलमान को खड़ा करना चाहते हैं जो राष्ट्र के लिए काम करें और और देश के मुख्य धारा में वह शामिल हों.

मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े लोग अब मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अब अपना सुरक्षित ठिकाना खोजते नजर आ रहे हैं. जिसका नजारा आज बुधवार (17 अप्रैल) को गाजीपुर में देखने को मिला, जब मुख्तार अंसारी के सहयोगी रहे जाकिर हुसैन उर्फ विक्की की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच में एंट्री हुई. जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक शाखा है, इसके राष्ट्रीय संयोजक ठाकुर राजा रईस के द्वारा उन्हें पूर्वांचल का सहसंयोजक घोषित किया गया. इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक के द्वारा विक्की अंसारी को और विक्की अंसारी के द्वारा राष्ट्रीय संयोजक को फूल माला भी पहनाया गया.

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए ठाकुर राजा रईस मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक ने बताया कि पूरे देश में यह संगठन खड़ा हो चुका है और काशी से आ रहे हैं. उन्होंने तालीम को जरूरी बताया कि कहा कि जीवन भी वतन के लिए है. इस दौरान गाय को लेकर उन्होंने कहा कि गाय अगर अजीम होती तो उसकी अरब में कुर्बानी होती, इसलिए गाय नहीं कटनी चाहिए. क्योंकि गाय हमारी माता है इसका दूध और घी दवा है और इसके गोश्त में कैंसर है. जब एक गाय कटती है तो मॉब ब्लिंकचिंग होता है इसलिए गाय एक भी नहीं कटनी चाहिए, हमारे जितने भी नबी आए हैं उन्होंने गाय की तारीफ की है. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कुरान और हदीस की रोशनी में काम करता है.

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक ने कहा कि हम उन मुसलमान को खड़ा करना चाहते हैं जो राष्ट्र के लिए काम करें और और देश के मुख्य धारा में वह शामिल हो. इसलिए आज गाजीपुर में बैठकर विक्की उर्फ जाकिर हुसैन को पूर्वांचल क्षेत्र की जिम्मेदारी सहसंयोजक के रूप में देकर जा रहा हूं और यह संगठन खड़ा करेंगे और जल्द ही एक सम्मेलन भी करेंगे. ताकि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच का विचार क्या है वह लोगों तक पहुंच सके.

अंसारी से जोड़ेंगे तो कट्टरता आएगी

इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया यह बात मुसलमान को सोचना चाहिए. जो अपने आप को अतीक और मुख्तार अंसारी से जोड़ेंगे तो नहीं चल पाएंगे. इन सभी लोगों को अपने को अल्लाह से जोड़ना पड़ेगा अपने कलाम पाक के तिलावत से जोड़ना है. ऐसे में जब अपने को अतीक और मुख्तार अंसारी से जोड़ेंगे तो कट्टरता आएगी, जब यह 1000 पैदा करते हैं तो सेक्युलर हैं और 1100 पैदा करते हैं तो प्रोटेस्ट करते हैं. एनआरसी का विरोध करते हैं यह आप सोचना पड़ेगा, हमारा संगठन मुस्लिम विरोधी नहीं है.

जाकिर हुसैन की डेढ़ करोड़ की संपत्ति हुई थी कुर्क

बता दें कि मुख्तार अंसारी के गैंग से संबंध रखने वाले जाकिर हुसैन की करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति पिछले साल 25 जून को गैंगस्टर के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुर्क किया था. यह कार्रवाई मुख्तार अंसारी की पत्नी और साले के साथ जाकिर हुसैन उर्फ विक्की ने विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी बनाया था. जिसके खिलाफ पिछले दिनों नंदगंज थाने में मुकदमा दर्ज था और इस मामले में गैंगस्टर का मामला भी दर्ज हुआ था. इस मामले में कुर्की की कार्रवाई की गई थी इसी मामले को लेकर जाकिर हुसैन उर्फ विक्की पहले फरार चल रहे थे जिसके बाद उन पर इनाम भी घोषित किया गया था लेकिन उनकी गिरफ्तारी होने के बाद उनका इनाम खत्म हो गया था.

Lok Sabha Election 2024: सहारनपुर में प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कहा- 'सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget