एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर होगा पहले चरण के लिए मतदान, चुनावी मैदान में हैं 80 उम्मीदवार

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी में पहले चरण के चुनाव के लिये पीएम नरेन्द्र मोदी ने मेरठ और पीलीभीत में रैलियों को संबोधित किया. वहीं सीएम योगी इन सीट पर 20 से अधिक रैलियों को संबोधित कर चुके हैं.

UP First Phase Election Campaign End: उत्तर प्रदेश के आठ लोकसभा क्षेत्रों में 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया. पहले चरण में 19 अप्रैल को जिन लोकसभा सीट पर मतदान होना है उनमें राज्य के पश्चिमी क्षेत्र की सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीट शामिल हैं. इस चरण के लिये हुए चुनाव प्रचार में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगायी. प्रचार की शुरुआत सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने की. बाद में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया)’ के नेताओं ने भी प्रचार में जोर लगाया.

राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग), विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के लिए मंच तैयार है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार इन आठ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले यानी 17 अप्रैल की शाम छह बजे से राजनीतिक दलों और उनके उम्मीदवारों द्वारा किसी भी प्रकार की चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधियों और प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद सभी राजनीतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी पर भी प्रतिबंधित रहेगी.

इस चरण के मतदान में विभिन्न दलों से कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 73 पुरुष और सात महिलाएं हैं. निर्वाचन आयोग के मुताबिक पहले चरण में कुल 1.43 करोड़ मतदाता हैं. मुरादाबाद से 12, कैराना से 14, मुजफ्फरनगर और बिजनौर से 11-11, सहारनपुर और पीलीभीत से 10-10, नगीना और रामपुर से छह-छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में असरदार समझे जाने वाले राष्ट्रीय लोकदल से और सपा ने कांग्रेस से हाथ मिलाया है. बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

पहले चरण के चुनाव के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ और पीलीभीत में रैलियों को संबोधित किया जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन सीट पर 20 से अधिक रैलियों को संबोधित कर चुके हैं. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी पहले चरण में चुनाव से गुजरने वाले अनेक लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित किया.

सहारनपुर से इमरान मसूद लड़ रहे हैं चुनाव

कांग्रेस महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने इन चुनाव में राज्य में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराते हुए पार्टी उम्मीदवार इमरान मसूद के पक्ष में सहारनपुर में एक रोड शो किया. मसूद इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं. बसपा अध्यक्ष मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद ने भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पीलीभीत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और नगीना में रैलियों को संबोधित किया.

मुजफ्फरनगर से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ठोक रहें हैं चुनावी ताल

इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में पीलीभीत से जितिन प्रसाद, मुजफ्फरनगर से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और नगीना से आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्र शेखर आजाद हैं. पहले चरण में जिन आठ सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 2019 के चुनाव में भाजपा ने तीन (मुजफ्फरनगर, कैराना और पीलीभीत), सपा ने दो (मुरादाबाद और रामपुर) और बसपा ने तीन (सहारनपुर, नगीना और बिजनौर) जीती थीं. बाद में हुए उपचुनाव में भाजपा ने रामपुर सीट पर जीत हासिल की थी. सपा ने पिछला लोकसभा चुनाव बसपा के साथ गठबंधन कर लड़ा था.

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव को खल रही आजम खान की कमी, एसटी हसन का टिकट कटने पर भी दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget