एक्सप्लोरर

टीम इंडिया में वापसी के लिए धोनी को करना होगा ये काम, IPL पर रहेगी सेलेक्टर्स की नजर

बीसीसीआई के अधिकारियों के मुताबिक टीम इंडिया में धोनी की वापसी अब तभी हो सकती है जब वे आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करेंगे और सिर्फ धोनी ही नहीं, कई अन्य सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के राष्ट्रीय चयन समिति में अध्यक्ष सहित दो नए सदस्यों के शामिल होने के बावजूद एमएस धोनी पर पैनल का रुख नहीं बदला है। बीसीसीआई के अधिकारियों के मुताबिक धोनी को टीम में वापसी के लिए आगामी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

सुनील जोशी के नेतृत्व वाली चयन समिति ने रविवार को अहमदाबाद में पहली बार बैठक की। इस दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन किया। 12 मार्च से धर्मशाला में शुरू होने वाली सीरीज के लिए चयनित भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को फिर से शामिल किया गया है।

टीम इंडिया में वापसी के लिए धोनी को करना होगा ये काम, IPL पर रहेगी सेलेक्टर्स की नजर

जोशी से पहले चयनकर्ता रहे एमएसके प्रसाद ने यह स्पष्ट कर दिया था कि टीम अब धोनी से आगे बढ़ चुकी है और उन्हें चयन के लिए पहले खेलना होगा। अगर धोनी की बात करें तो वो अब लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल से वापसी करने के लिए तैयार हैं, जिसके लिए वे चेन्नई पहुंचकर सीएसके के अभ्यास सत्र में भाग लेना भी शुरु कर चुके हैं।

टीम इंडिया में वापसी के लिए धोनी को करना होगा ये काम, IPL पर रहेगी सेलेक्टर्स की नजर

बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने पिछले साल जुलाई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आखिरी बार मैच खेला था, इसके बाद से उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली थी और किसी भी सीरीज में टीम के साथ शामिल नहीं हुए थे।

टीम इंडिया में वापसी के लिए धोनी को करना होगा ये काम, IPL पर रहेगी सेलेक्टर्स की नजर

बीसीसीआई के अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम चयन में धोनी की कोई चर्चा नहीं हुई और मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का सीधा चयन किया गया। अधिकारी के मुताबिक धोनी की वापसी अब तभी हो सकती है जब वे आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करेंगे और सिर्फ धोनी ही नहीं, कई अन्य सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी। अगर उन्होंने भी अच्छा खेला तो उन्हें भी टीम में मौका मिल सकता है।

टीम इंडिया में वापसी के लिए धोनी को करना होगा ये काम, IPL पर रहेगी सेलेक्टर्स की नजर

फिलहाल टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए एक बार फिर से केएल राहुल और ऋषभ पंत के साथ ही आगे बढ़ने का फैसला किया है और उन्हें टीम में शामिल किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget