एक्सप्लोरर

दिल्ली की तर्ज पर मेरठ में भी निरंतर जलेगी अमर जवान ज्योति, संसद में उठाया गया मुद्दा

मेरठ में अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंका गया था. यहीं पर स्वाधीनता के लिये पहले संघर्ष की बुनियाद पड़ी. अब यहां शहीदों की याद में अमर जवान ज्योति जलाने की मांग उठाई गई है.

मेरठ. आने वाले दिनों में अब क्रान्तिकारियों की भूमि रही मेरठ में भी अमर जवान ज्योति जल सकती है. मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को संसद में उठाया है. सांसद ने मांग की है कि मेरठ के शहीद स्मारक पर अमर जवान ज्योति को निरंतर प्रज्जवलित करने की व्यवस्था की जाए.

इस साल के अंत तक जलेगी अमर जवान ज्योति

सांसद का दावा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो इसी वर्ष के अंत तक अमर जवान ज्योति निरंतर जलने का शुभ समाचार मेरठवासियों को मिल जाएगा. यही नहीं, मेरठ कैंट के विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने भी इसी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है.

शहीदों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट में आज भी अमर जवान ज्योति जलती है. देश के साथ-साथ उत्तरप्रदेश वासियों को तब और गर्व की अनुभूति होगी जब क्रान्ति की नगरी मेरठ में भी शहीदों की याद में अमर जवान ज्योति जलेगी.

अंग्रेजों के खिलाफ इस धरती से हुई था बगावत

मेरठ में आज भी उन पच्चासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम अंकित हैं, जिन्होंने अंग्रेज़ों के खिलाफ बगावत करके क्रान्ति की थी. इन्हीं वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए अब मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने लोकसभा में आवाज़ बुलंद की है.

विधायक ने भी की सीएम से मुलाकात

मेरठ कैंट के विधायक ने इस बावत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की है. कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि शहीद स्मारक मेरठ परिसर में अमर जवान ज्योति जलवाई जाए.

22 साल से है लंबित है मामला

शहीद स्मारक में अमर जवान ज्योति जलाने की मांग वाली फाइल पिछले बाइस साल से अपने मुकाम को हासिल नहीं कर सकी है. इस स्थल पर अमर जवान ज्योति प्रज्जवलित करने की योजना वर्ष उन्नीस सौ अट्ठानवे से लंबित है. अब सांसद और विधायक की पहल का सभी स्वागत करते हुए नज़र आ रहे हैं.

राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय मेरठ के संग्रहालय अध्यक्ष भी इस ख़बर से ख़ुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. उनका कहना है कि अगर मेरठ में अमर जवान ज्योति जलने लगी तो न सिर्फ शहीदों को सच्चाई श्रद्धांजलि दी जाएगी बल्कि इस स्थल पर देश के कोने कोने से आने वाले पर्यटकों में भी इज़ाफा होगा.

ये भी पढ़ें.

कर्ज के बोझ के चलते किसान ने की आत्महत्या, बैंक और साहूकार के कर्जे से था परेशान

प्रयागराज: तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल होने वाले 7 इंडोनेशियाई नागरिक जेल से रिहा किये गये

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget