एक्सप्लोरर

Exit polls 2019: यूपी में हो रहे नुकसान की भरपाई इन राज्यों से कर रही है बीजेपी, दिलचस्प हैं आंकड़े

यूपी में नुकसान उठाने वाली बीजेपी केंद्र में सरकार बनाती हुई दिख रही है। यह इसलिए संभव हो सका है क्योंकि यूपी में हुए नुकसान की भरपाई बीजेपी पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में करती दिखाई दे रही है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। सियासत में एक जुमला हिट है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। लेकिन 2019 में यह दावा गलत भी साबित हो सकता है। दरअसल, ज्यादातर एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी, लेकिन उसे उत्तर प्रदेश में 2014 जैसे नतीजे नहीं मिलेंगे।

गठबंधन का दिखा असर एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को यूपी में कम से कम 20 सीटों का नुकसान होगा। इसकी मुख्य वजह समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आरएलडी के बीच गठबंधन होना है। यूपी में नुकसान उठाने वाली बीजेपी केंद्र में सरकार बनाती हुई दिख रही है। यह इसलिए संभव हो सका है क्योंकि यूपी में हुए नुकसान की भरपाई बीजेपी पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में करती दिखाई दे रही है।

मिल रही हैं अधिक सीटें 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने ओडिशा में मात्र एक और पश्चिम बंगाल में दो सीटें जीती थी, लेकिन इस बार के चुनाव में पार्टी को बंगाल और ओडिशा में भारी फायदा मिलता दिख रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को बंगाल में 17 सीटें मिल सकती है, वहीं ओडिशा में बीजेपी 12 सीटों पर कब्जा जमा सकती है। आंकड़ों को देखें तो साफ है कि इन दो राज्यों में बीजेपी को पिछले चुनाव के मुकाबले 26 अधिक सीटें मिल रही हैं। ये सीटें उत्तर प्रदेश में हुए नुकसान की भरपाई कर देंगी। बिहार में एनडीए के लिए 2014 जैसा ही नतीजा रहेगा।

Exit polls 2019: यूपी में हो रहे नुकसान की भरपाई इन राज्यों से कर रही है बीजेपी, दिलचस्प हैं आंकड़े

एग्जिट पोल के आंकड़े एबीपी गंगा और नीलसन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में महागठबंधन को 45, बीजेपी को 33 और कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती है। रिपब्लिक-सी वोटर के मुताबिक, एनडीए को 38, महागठबंधन को 40 और कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती है। टाइम्स नाऊ की मानें तो एनडीए को 58, महागठबंधन को 20 और कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती है। आज तक के मुताबिक, एनडीए को 62 से 68, महागठबंधन को 0 से 7 और कांग्रेस को एक से दो सीटें मिल सकती है। न्यूज़ 24-चाणक्या के अनुसार, एनडीए को 65, महागठबंधन को 13 और कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती है।

सात चरणों में हुई वोटिंग गौरतलब है कि, लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में 542 सीटों पर वोट डाले गए। एग्जिट पोल के आंकड़ों को विपक्षी दलों ने खारिज किया है और कहा है कि 23 मई को आने वाले आंकड़े सभी को चौकाएंगे। वहीं, बीजेपी ने 300 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget