एक्सप्लोरर

UP Politics: 'यूनिफॉर्म सिविल कोड BJP का चुनावी एजेंडा', PM मोदी के बयान पर सपा सांसद एसटी हसन का पलटवार

Moradabad News: सपा सांसद ने कहा कि संविधान हर व्यक्ति को जीवन जीने और धर्म का प्रचार करने का अधिकार देता है. हिंदू मंदिर जाकर प्रार्थना करते हैं. मुसलमान मस्जिद में नमाज पढ़ते हैं.

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) वाले बयान पर सपा सांसद डॉ एस टी हसन (SP MP Dr ST Hasan) ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कुरान में दी गई हिदायतों को हम नहीं छोड़ सकते. उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी पहले हिंदू कोड लाएं. संविधान में ऐसा हरगिज़ नहीं लिखा कि देश में यूनीफार्म सिविल कोड लाया जाये. उसको स्पोर्ट करने और विचार करने की बात लिखी गयी है. ऐसा कानून लाने से सामाजिक और धार्मिक अधिकरों का हनन होगा. उन्होंने सवाल किया कि क्या आगे मुसलमान फेरे लेंगे या हिन्दू भाई निकाह करेंगे? क्या मुसलमान दफन होंगे या जलाये जायेंगे? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बता दें. 

'यूनिफॉर्म सिविल कोड बीजेपी का है शिगूफा'

सपा सांसद ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को बीजेपी का शिगूफा बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वोटों का ध्रुवीकरण करने का शिगूफा है. उन्होंने संसद में यूनिफॉर्म सिविल कोड पेश किए जाने पर विरोध करने की बात कही. सपा सांसद ने कहा कि संविधान हर व्यक्ति को जीवन जीने और धर्म का प्रचार करने का अधिकार देता है. हिंदू मंदिर जाकर प्रार्थना करते हैं. मुसलमान मस्जिद में नमाज पढ़ते हैं. सब अपने-अपने मजहब के अनुसार जीवन जीते हैं. इसलिए हमारे देश में विविधता में एकता है. इस तरह का कोई कानून हमारे देश में लाया नहीं जा सकता जिसमें सबके लिए एक कानून हो. सपा सांसद ने आशंका जाहिर की कि समान नागरिक संहिता बीजेपी का 2024 में चुनावी एजेंडा है. उससे पहले इस तरह का बिल वोटों का ध्रुवीकरण के लिए संसद में पेश कर सकते हैं.

सपा सांसद का पीएम के बयान पर पलटवार

अब हिंदू भाइयों ने तय कर लिया है कि बीजेपी के बहकावे में नहीं आने वाले हैं. संसद में कानून लाने पर हम विरोध करेंगे. समाजवादी पार्टी के सांसद ने साफ तौर पर कहा कि संविधान ने हर व्यक्ति को धर्म का पालन करने, प्रचार करने, अपने हिसाब से मानने की आजादी दी है. हम कुरान शरीफ और हदीस की हिदायतों को नहीं छोड़ सकते. पिछले 75 साल में किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई तो अब क्यों ऐसी बातें हो रही हैं. सपा सांसद ने यूनीफॉर्म सिविल कोड का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. 

Lok Sabha Election 2024: यूपी में 'मिशन 80' के लक्ष्य की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, जानें- 2019 में किन सीटों पर मिली जीत

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget