एक्सप्लोरर

व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर रहा था रिटायर फौजी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Moradabad News: मुरादाबाद में दो साल पहले किशनलाल ढल की फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला ने 90 साल के बुजुर्ग एक्सपोर्टर किशनलाल ढल के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में बलात्कार का केस दर्ज कराया था.

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में पुलिस ने ITBP के एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर को  हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कुछ महिलाओं के साथ मिलकर मुरादाबाद के बड़े व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाया और ब्लैकमेल करने लगा. उसके गैंग में व्यापारी का ड्राईवर और गनर भी शामिल था. इन्हें पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है. पुलिस के मुताबिक आरोपी अनुज गंगवार ने ITBP से वीआरएस लेने के बाद बरेली में एक सिक्योरिटी कंपनी चलाता था.

यह मामला मुरादाबाद की वजीरचंद एक्सपोर्ट के मालिक किशनलाल ढल से जुड़ा है.  दो साल पहले किशनलाल ढल की फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला ने 90 साल के बुजुर्ग एक्सपोर्टर किशनलाल ढल के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में बलात्कार का केस दर्ज कराया था. उस समय इस घटना से संबंधित कुछ वीडियो भी दिए गए थे लेकिन बाद महिला मुकर गई, जिसके बाद पुलिस ने फ़ाइनल रिपोर्ट लगा दी. लेकिन, कुछ समय बाद इन पुराने और फेक वीडियो को लेकर एक बार फिर से उन्हें ब्लैकमेल किया जाने लगा. 

व्यापारी को ब्लैकमेल करने का मामला
ब्लैकमेल करने वालों में वजीरचंद कंपनी में काम करने वाला एक पूर्व ड्राइवर और बॉडीगार्ड भी शामिल था. आरोपियों ने कुछ महिलाओं को साथ मिलाकर व्यापारी के बेटे अरशु ढल पर पैसे देने का दबाव बनाया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत कर दी. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसने 2 महीने पहले 5 लाख रुपये भी वसूले थे. जिसके बाद और पैसों की मांग की जा रही है.  

अरशु ढल ने FIR में बताया कि उनके पिता के फेक वीडियो को लेकर उन्हें ब्लैकमेल और मोटी रकम की डिमांड की जा रही है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर शिव कुमार और गार्ड पवन को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों से पूछताछ में तीसरे आरोपी अनुज गंगवार का नाम भी सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को उसे भी बरेली के उमंग पार्ट-2 मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया. 

फर्जी ACP बनकर बनाया शिका र
पुलिस जब तीसरे आरोपी अनुज गंगवार को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसके नाम के आगे ACP लिखा था. वो लोगों को अपना परिचय दिल्ली पुलिस के ACP के तौर पर देता था. पुलिस के मुताबिक आरोपी एसीपी नहीं बल्कि आईटीबीपी का रिटायर्ड इंस्पेक्टर है. उसने 2003 में उपनिरीक्षक पद से आईटीबीपी में नौकरी शुरू की थी. इसके बाद 2011 में इंस्पेक्टर पद से उसने VRS ले लिया था.

पुलिस ने खुलासा किया कि अनुज व्यापारी किशनलाल ढल के घर दिल्ली पुलिस का एसीपी बनकर पहुंचा था. उसने उनके खिलाफ दर्ज रेप के मामले की जांच करने की बात कही थी. जबकि इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस पहले ही फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी थी. इन दिनों अजुन गंगवार सेवियर सिक्योरिटी सर्विसेज के नाम से बरेली में एक सिक्योरिटी कंपनी चलाता है. उसने कुछ महिलाओं के साथ मिलकर व्यापारी को ब्लैकमेल करने का प्लान बनाया था. पुलिस अब इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है.  

UP Weather Update: यूपी में ठंड का तांडव, गाजियाबाद में सीजन का सबसे ठंडा दिन, 57 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget