एक्सप्लोरर

Pathan Controversy: 'फिल्म बनाने वालों की पिटाई कर सिखाएंगे सबक', पठान के विरोध में उतरी करणी सेना

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने फिल्म पठान को लेकर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के खिलाफ नारेबाजी की. इसके अलावा उनका पुतला भी जलाया.

UP News: फिल्म पठान (Pathan) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. 'बेशर्म रंग' गाने में भगवा बिकिनी को लेकर शुरू हुआ विवाद अपने विरोध-प्रदर्शन तक बढ़ गया है. इस फिल्म के विरोध में अब करणी सेना (Karni Sena) भी खड़ी हो गई है. मुरादाबाद (Moradabad) में रविवार को करणी सेना के जिला अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर ने तो मुंबई जाकर फिल्म से जुड़े लोगों की पिटाई करने तक की बात कह डाली. 

शाहरुख खान की फ़िल्म 'पठान' को लेकर करणी सेना का बड़ा बयान सामने आया है. सड़कों पर निकले करणी सेना के कार्यकर्ताओ ने जहां शाहरुख खान और पठान फ़िल्म के पोस्टर जलाए है तो वही करणी सेना के जिला अध्यक्ष ने शाहरुख खान और फ़िल्म से जुड़े लोगों की मुंबई जाकर पिटाई करने तक कि बात कह दी है. जिला अध्यक्ष का कहना है कि इसके पहले भी बॉलीवुड ने सनातन धर्म का अपमान करते हुए 'पद्मावत' फ़िल्म बनाई थी, जिसके बाद करणी सेना ने फ़िल्म के डॉयरेक्टर संजय लीला भंसाली की पिटाई कर उन्हें सबक सिखाया था, इसी तरह अब शाहरुख खान और पठान फ़िल्म बनाने वालों की पिटाई करते हुए उन्हें सबक सिखाया जाएगा.

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जलाए पुतले

मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र स्थित हनुमान मूर्ति चौराहे के पास करणी सेना के जिला अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता जुटे. उन्होंने पठान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. करणी सेना के कार्यकर्ता यहां फिल्म का पोस्ट और बैनर लेकर पहुंचे थे. उन्होंने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और फिल्म निर्माताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके साथ ही उनका पुतला भी जलाया. बता दें कि संत समाज भी फिल्म के गाने का विरोध कर रहा है और संबंधित दृश्य न हटाने पर आंदोलन की धमकी दी थी. 

 

ये भी पढ़ें -

Ballia News: अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर मदरसे में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी, बच्चों को सिखाए गए गुर

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget