एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में पुलिस अधिकारी ने खुद को बताया कल्कि अवतार, चूहों की गर्दन काटी, सिपाही से कहा- हवन करेंगे

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से अजीबों-गरीब मामला सामने आया है. जहां एक आईपीएस अधिकारी ने अपने आवास पर दो चूहे की गर्दन कट कर उन्हें जिंदा करने के लिए हवन कराने की बात कही. अधिकारी का इलाज चल रहा है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में तैनात एक आईपीएस अधिकारी ने अपने आवास पर दो चूहों की गर्दन काट दी और उन्होंने एक सिपाही को बुलाकर कहा कि हवन करेंगे तो चूहे फिर से जिंदा हो जाएंगे. उन्होंने सिपाही से यह भी कहा कि वह कल्कि के अवतार हैं. एक सप्ताह तक यह पुलिस अधिकारी तरह-तरह की हरकतें करते रहे, इसके बाद अफसरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. 

सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें साथ ले गए. मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि पुलिस अधिकारी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए वह छुट्टी पर गए हैं. दिल्ली निवासी एक पुलिस अधिकारी जिले में तैनात हैं. पुलिस विभाग के सूत्रों का दावा है कि कुछ समय से उनकी गतिविधियां अजीब थीं, शुरुआत में तो किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया लेकिन उनका व्यवहार लगातार बदलता गया. 

अधिकारी ने मरे चूहे को हवन के द्वारा जिंदा करने की बात की
26 जनवरी की परेड के लिए पुलिस लाइन में तैयारी चल रही थी, उसके तीन दिन पहले 23 जनवरी की रात वह अपनी गाड़ी लेकर मैदान में पहुंच गए. पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने हंगामा कर दिया. इस दौरान अपने कपड़े उतार दिए और मिट्टी में लेट गए. अधिकारियों ने उन्हें किसी तरह शांत कराकर आवास पर भेज दिया. 

24 जनवरी को वह पुलिस लाइन के जीडी दफ्तर में पहुंच गए और वहां तैनात मुंशी का काम देख रहे एक सिपाही को अपने आवास पर ले गए, उसे मरे हुए चूहे दिखाए, अधिकारी ने सिपाही से कहा कि हवन करेंगे तो यह चूहे जिंदा हो जाएंगे, अधिकारी की हरकतों को देखकर सिपाही भी घबरा गया, और वहां से भाग निकला और उसने पुलिस लाइन के आरआई को इसकी जानकारी दी.

पुलिस अधिकारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
पुलिस अधिकारी की हरकतें यहीं नहीं रुकीं, बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में एसपी यातायात के दफ्तर में जाकर भी हंगामा किया, कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया तो तोड़फोड़ शुरू कर दी और एक महिला अधिकारी से भी अभद्रता की, इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अधिकारी को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, मानसिक रोग विशेषज्ञों ने उनका इलाज किया, साथ ही उनके परिजनों को भी सूचना दी गई. 

तीन दिन पहले परिजन मुरादाबाद आकर पुलिस अधिकारी को अपने साथ दिल्ली ले गए. एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि जिन बातों की चर्चा की जा रही है, उनकी पुष्टि नहीं हुई है. स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण अधिकारी अवकाश पर गए हैं. अपनी हरकतों से पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को परेशान करने वाले पुलिस अधिकारी के पिता भी प्रशासनिक अधिकारी रह चुके हैं. वह उच्च पदों पर रहे हैं. जिन पुलिसकर्मियों के साथ अफसर ने अभद्रता और मारपीट की है, उन्होंने भी मामला अधिकारी से जुड़ा होने के कारण कुछ बोलने से इन्कार कर दिया. अधिकारियों ने पुलिस अधिकारी को दस दिन के अवकाश पर भेजा है.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ भगदड़: न्यायिक जांच आयोग ने किया घटनास्थल और अस्पताल का दौरा, अध्यक्ष बोले- मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति अतीक अहमद, देवर और बड़े बेटे की मौत पर भी नहीं दिखी थीं शाइस्ता, क्या आबान की मौत के बाद आएंगी बाहर?
पति अतीक अहमद, देवर और बड़े बेटे की मौत पर भी नहीं दिखी थीं शाइस्ता, क्या आबान की मौत के बाद आएंगी बाहर?
3 साल, 4 मौत, कानून से लेकर कुदरत तक... बिखरा अतीक अहमद का कुनबा
3 साल, 4 मौत, कानून से लेकर कुदरत तक... बिखरा अतीक अहमद का कुनबा
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
यूपी में CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित ब्राह्मण, धर्मेंद्र यादव का बयान
यूपी में ब्राह्मण CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित, धर्मेंद्र यादव का बयान

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget