एक्सप्लोरर

3 साल, 4 मौत, कानून से लेकर कुदरत तक... बिखरा अतीक अहमद का कुनबा

अतीक अहमद का कुनबा धीरे-धीरे बिखरता चला जा रहा है. कभी कुदरत के कहर से तो कभी कानून के शिकंजे ने... माफिया का पूरा कुनबा बिखरता नजर आ रहा है.

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई. वह अपने भाई अली अहमद से झांसी जेल में मिलने के लिए जा रहा था. इस दौरान उसकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई.

अतीक परिवार के लिए बीते 3 साल किसी कयामत से कम नहीं रहे. कभी कानून ने उस पर और उसके परिजनों पर शिकंजा कसा तो कभी हत्यारों ने उसे और उसके भाई अशरफ को मौत के घाट उतार दिया. 

साल 2023 से शुरू हुआ ये सिलसिला अब तक थमा नहीं है. बीते तीन सालों में अतीक के परिवार में चार लोगों की मौत हो चुकी है. 2 की हत्या पुलिस की कस्टडी में हो गई. एक पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया और चौथा शख्स दुर्घटना का शिकार हो गया.

पति अतीक अहमद, देवर और बड़े बेटे की मौत पर भी नहीं दिखी थीं शाइस्ता, क्या आबान की मौत के बाद आएंगी बाहर?

असद का एनकाउंटर

13 अप्रैल 2023 को उमेश पाल हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी रहा असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया. उस पर पांच लाख रुपये का ईनाम भी था. असद का एनकाउंटर, झांसी में हुआ था.

अशरफ और अतीक की हत्या

असद के एनकाउंटर के दो दिन बाद ही 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज स्थित कॉल्विन अस्पताल में पुलिस हिरासत में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.  लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य, मीडियाकर्मी बनकर आए थे और अतीक और अशरफ की हत्या कर दी थी. 

और अब आबान...

इन तीन लोगों की मौत के बाद अब आबान की मौत हो गई है. सड़क हादसे का शिकार हुआ आबान अतीक और शाइस्ता का सबसे छोटा बेटा था. अतीक के पांच बेटे थे जिसमें से 2 की मौत हो चुकी है. 2 अभी स्कूली पढ़ाई कर रहे हैं और 1 जेल में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

3 साल, 4 मौत, कानून से लेकर कुदरत तक... बिखरा अतीक अहमद का कुनबा
3 साल, 4 मौत, कानून से लेकर कुदरत तक... बिखरा अतीक अहमद का कुनबा
अतीक, अशरफ, असद के जनाजे में नहीं दिखी शाइस्ता, क्या आबान की मौत पर आएगी बाहर?
अतीक, अशरफ, असद के जनाजे में नहीं दिखी शाइस्ता, क्या आबान की मौत पर आएगी बाहर?
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Advertisement

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget